Loading...

16 अक्टूबर को केडरॉक शिवरंजनी दी गोल्डन इरा हिट्स का भव्य कार्यक्रम


नागपुर। केडरॉक शिवरंजनी दी गोल्डन इरा हिट्स का भव्य कार्यक्रम 16 अक्टूबर को शाम 5.30 बजे संतरानगरी के सुरेश भट सभागृह, रेशमबाग, नागपुर में किया गया है। 

केडरॉक कल्चरल फाउंडेशन, राजनिगंधा इवेंट्स, शिव इवेंट्स, करण कोठरी ज्वेलर्स के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। रजनिगंधा इवेंट्स की डायरेक्टर परिणीता मातुरकर, शिव इवेंट्स के डायरेक्टर शिवराजसिंह राजकुमार, केडरॉक कल्चरल फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रसिद्ध टि सरीज डीजे संगीत कंपोजर  केदारसिंह रोटेले के संयोजन में कार्यक्रम हो रहा है। 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर रहेंगी। साथ ही फिल्म अभिनेता इमरान खान भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कार्यक्रम के उदघाटक केंद्रीय राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार रामदास आठवले रहेंगे। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद, एशिया कप 1984 के हीरो, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेंदर खन्ना, विधायक मोहन मते, वेलियंट ब्रांड राजदूत विपुल नारीगरा, महाराणा प्रताप मेमोरियल ट्रस्ट, अयोध्या एवं ऑरेंज सिटी कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, नागपुर के अध्यक्ष व प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. चंदनसिंह रोटेले उपस्थित रहेंगे

कार्यक्रम में संतरानगरी के अनेकों कलाकार अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। गीत संगीत प्रेमियों से उपस्थिति का निवेदन राजनिगंधा इवेंट्स की डायरेक्टर परिणीता मातुरकर, शिव इवेंट्स के डायरेक्टर शिवराजसिंह राजकुमार, केडरॉक कल्चरल फाउंडेशन के अध्यक्ष केदारसिंह रोटेले ने किया है।
समाचार 6011652666809556244
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list