Loading...

सुरभी 2021 से सजी सुरमई शाम


साउंड ऑफ म्‍युझिक का तीसरा स्थापना दिन 

नागपुर। साउंड ऑफ म्‍युझिक के तीसरे स्थापना दिन के अवसर पर रविवार को ‘सुरभी 2021’ यह संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया था।  इसका प्रसारण वी 5 एंटरटेनमेंट स्‍टुडिओ से साउंड ऑफ म्‍युझिक नागपुर और बाबूभाई पटेल इनके  फेसबुक पेज पर और युट्यूब चॅनेल पर किया गया |

कार्यक्रम की संकल्पना गायक तथा साउंड ऑफ म्‍युझिक के संचालक बाबूभाई पटेल इनकी थी । और सह-आयोजकों में योगेश परांजपे, अनुराधा पाटिल और विजय वाइंदेशकर थे। वी5 एंटरटेनमेंट के निदेशक अनिल पिल्ले और नितिन झाडे , बेसा स्टूडियो के निदेशक भास्कर वाघुले, हारमोनिका एंटरटेनमेंट के निदेशक राजेंद्र चोपडे, योगेश आसरे और शाविंद्र बिसेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।  

गायक कलाकारों ने लता दीदी, किशोर कुमार, कुमार शानू, मोहम्मद रफी, अरिजीत सिंह इनके गए हुये गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम का रूप बदल दिया। सबसे पहले बाबूभाई पटेल इन्होने पल पल दिल के पास गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद तू जहा जहा चलेगा, ये गलियां ये चौबारा, मेरे महबूब कयामत होगी ऐसे अनेक गीतों की प्रस्तुति दी गई और कार्यक्रम को गायक कलाकारों ने आवाजों की मधुरता से रंग दिया।
कला 8437386781831882556
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list