Loading...

आठवले कॉलेज में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन


करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल तथा एलुमनी एसोसिएशन का आयोजन

नागपुर। आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, भंडारा के करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल तथा एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 21 सितंबर को सुबह 10.30 बजे  महाविद्यालय में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। साक्षात्कार हेतु हिरकणी व्यवसाय प्रशिक्षण महिला उद्योग समूह, फलठन,सतारा का आगमन हुआ था।


सम्पूर्ण साक्षात्कार का संयोजन करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल तथा एलुमनी एसोसिएशन के प्रमुख डॉ. इलियास बेपारी, डॉ. नंदकिशोर भगत ने किया था। हिरकणी समूह के सी.ओ. सोनिक गाडेकर, चेयरमैन दीपक चौव्हाण, विदर्भ प्रमुख डॉ.धोंडीराम राठौर, भंडारा जिला समन्वयक संतोष बी. खोब्रागडे, चाइल्ड लाइन, भंडारा की समन्वयक कु. लोकप्रिया देशभ्रतार ने साक्षात्कार लिया।

इस अवसर पर असंख्य बी.एस. डब्ल्यू. तथा एम.एस.डब्ल्यू. के विद्यार्थी उपस्थित थे। साक्षात्कार में करीब 30 विद्यार्थियों को योग्य पाया गया तथा स्क्रूटनी लिस्ट के पश्चात उनका चयन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इलियास बेपारी ने किया।

समाचार 3905539618749225462
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list