राकांपा ने मनाई नेता सुभाष चंद्र बोस और श्यामलाल गुप्त की जयंती
https://www.zeromilepress.com/2021/10/blog-post_141.html?m=0
नागपुर। शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे के नेतृत्व में दि. 17 अक्टूबर 2021 को नेताजी सुभाषचंद्र बोस और झंडा गीत के रचयिता श्यामलाल गुप्त 'पार्षद' की 125 वी जयंती पर दोनों महापुरुषों का अभिवादन किया गया।
शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस का आज़ादी में उनके कार्यों और बलिदान को याद करते हुए इतिहास से रूबरू करवाया। साथ ही साथ यह भी बताया कि जो गीत हम बचपन से गाते हुए आए हैं व झंडा गीत के नाम से पूरे देश में लोकप्रिय है। उस गीत के रचयिता श्यामलाल गुप्त जो कि पार्षद भी थे, वह नागपुर की सरज़मीन से थे और आज उनकी 125 वीं जयंती है। उनकी याद में आज पूरे नागपुर शहर में 125 चौक पर झंडा गीत गाया गया। आज्ञाराम देवी चौक पर राकांपा के मध्य नागपुर अध्यक्ष रिज़वान अंसारी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था।
प्रमुख रूप से उपस्थित ओबीसी सेल प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर बाळबुधे, माजी उपमहापौर शेखर सावरबांधे, सेवादल प्रदेश कार्याध्यक्ष जानबा मस्के, शहर महिला अध्यक्ष लक्ष्मी सावरकर, शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, बबीता मेहर, नगर सेविका हर्षदा साबळे, अशोक काटले, शिव बेंडे, सुरेश कर्णे, नसीम सिद्दीकी, राजा बेग, संतोष सिंह, रविनीश पांडे, राजेश तिवारी, दयाशंकर दुबे, रुद्र धाकड़े, नारायण बोरिकर, ज्योति लिंग्यात, धर्मपाल वानखेडे, संजय तिवारी, अमोल पारपल्लीवार, पीरू शेख, अरविंद भाजीपाले, नत्थूलाल दारोटे, कपिल नारनवरे, जतिन मलकान, अनिल पेठे, प्रमोद जोंधळे, प्रशांत लांडगे, प्रेम मुंदाफड़े, शरद साहू, नंदू माटे, राजेश टेंभुर्णे, राजू पाली, सोनू मिश्रा, डॉ. वाचनेकर, सुनीता जुम्ने, सुनीता पांडे, शहनाज शेख, मंजू घाटे, कनीज मो. हनीफ, प्रकाश डोंगरे, अशोक करळे आदि पदाधिकारियों का समावेश था।