पढ़ई तुंहर दुआर : समग्र शिक्षा योजना के तहत नायक का चयन
नागपुर/रायपुर। समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा संचालित पढ़ई तुंहर दुआर योजना के तहत संचालित वेबसाइट http://cgschool.in पोर्टल पर हमारे नायक का चयन का प्रतिदिन होता आ रहा हैं, यह कार्यक्रम लगातार दूसरे वर्ष सफलतापूर्वक संचालित है।
वर्तमान में 15 अगस्त से 23 सितम्बर तक डाॅ.एम. सुधीश सर असिस्टेंट डायरेक्टर समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ राज्य के सफल मार्गदर्शन, श्री गौतम शर्मा राज्य समन्वयक, पढा़ई तुंहर दुआर के सफल निर्देशन में, खिलौना निर्माण, वर्कसीट थीम पर लगातार 40 शिक्षक - शिक्षिकाओं द्वारा खिलौना निर्माण, 40 शिक्षक- शिक्षिकाओं वर्कसीट पर चयन हुआ है।
खिलौने निर्माण के फाइल तैयार करने हेतु अलग - अलग जिलों से शिक्षक - शिक्षिकाओं की टीम तैयार की गई थी, जिसमें सुश्री नीलम शोरी शा. प्रा. शाला आंवराभाठा, वि.ख. तोकापाल, जिला बस्तर, तथा सुश्री के. शारदा, शा. पू.मा. शाला खेदामारा, जिला दुर्ग द्वारा लीडर के रुप में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
टीम वर्क में सहयोगी शिक्षक श्री अमित उइके शा. प्रा. शाला बटोरा, जिला महासमुंद से, श्रीमती रुखमणी साहू, शा. प्रा. शाला भेजरीटोला, वि.ख. चारामा,जिला कांकेर से, श्रीमती रीता मंडल, पी. जी. उमाठे शा. पूर्व, मा.कन्या शाला शांति नगर, रायपुर से थी| ये सभी टीम वर्क कर एक दूसरे के सहयोगी के रूप में विभिन्न जानकारी एकत्र कर फाइल तैयार करने में सहयोग करते थे।
राज्य स्तरीय हमारे नायक के सफल संचालन के लिए श्री लोकेश कुमार वर्मा रायपुर संभाग, श्री चरणदास महंत बिलासपुर संभाग, श्री विवेक धुर्वे दुर्ग संभाग, श्री धर्मानंद गोजे सरगुजा संभाग और श्री राजेन्द्र कुमार देवांगन को बस्तर संभाग का दायित्व संभाग वार ब्लॉग उपलब्ध कराने हेतु दिया गया हैं। खिलौने निर्माण कर नायक के रुप में करने की थीम हेतु सबकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है, जिसके कारण यह कार्य सफलता पूर्वक सम्पादित हुआ।