Loading...

वीएसएसएस के कार्यों की कुकरेजा ने की सराहना


जनवरी में होगा अन्तरराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन : मोटवानी

नागपुर। पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष और जरीपटका के नगरसेवक विकी भाई कुकरेजा ने पूर्व नागपुर में हनी अर्जुन कौशल्या टावर स्थित वीएसएसएस कार्यालय में भेंट की और महाराष्ट्र वीएसएस द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यो की बेहद सराहना की उन्होंने अंतराष्ट्रीय चेयरमैन लायन डॉ राजू मनवानी से मोबाइल पर चर्चा कर महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी द्वारा किये गए बेहतरीन कार्यो की सराहना कर कहा कि पूरे महाराष्ट्र विदर्भ और नागपुर में बेहतरीन कार्य किये जा रहे है। विकी भाई ने समाज के लिए किए जा रहे कार्यक्रमों के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने शाल श्रीफ़ल देकर सत्कार किया। 


मोटवानी ने बताया कि इस हफ्ते विकी भाई कुकरेजा के नेतृत्व में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुम्बई में मुलाकात कर उन्हें  वीएसएसएस के 7 से 9 जनवरी 2022 को एम्बिवली में चौथे अन्तरराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन हेतु अतिथि बतौर आमंत्रित किया जाएगा और लायंस के अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर (2013-15) लायन डॉ राजू मनवानी द्वारा देवेंद्र फडणवीस को  27 सोल लायंस गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया था जिसका समारोह  मुम्बई राज भवन में राज्यपाल श्री भगतसिंग कोशियारी द्वारा देश की बेहद प्रख्यात सभी क्षेत्रों के गणमान्यों को दिया गया था। इस  अवसर पर वीएसएसएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय भाई वाधवानी भी उपस्तिथ थे। महाराष्ट्र युवा महिला टीम की अध्यक्ष और महाराष्ट्र की कार्यकारी महासचिव बिटिया रीथ रूपानी ने कार्यक्रम का संचालन और सभी का आभार माना।

समाचार 8713573457089490981
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list