भारतीय जनता पार्टी ने स्कुल परिसरों को किया स्वच्छ
नागपुर। भारतीय जनता पार्टी भगवान महावीर - चितेंश्वर वार्ड की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती सेवा कार्य सप्ताह अंतर्गत आज दारोडकर चौक स्थित इतवारी हाईस्कूल, सजंय प्राथमिक स्कुल परिसर को स्वच्छ किया गया। महा. शासन द्वारा दिए गए आदेशों के अनुसार आने वाले दिनों में स्कुलों को शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
इस परिसर में रोज बड़े पैमाने पर कचरा संग्रहित होता है। जिसकी वजह से स्कुल परिसर मे गदंगी निर्माण हो रही थी। स्वच्छ वातावरण मे अध्ययन हो. इस बात को ध्यान में रखते हुए भ. महावीर चितेंश्वर वार्ड के पदाधिकारियों के द्वारा श्रमदान कर पूरे परिसर मे स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को साफ व स्वच्छ किया गया।
इस सेवा कार्य में गांधीबाग झोन सभापति सौ श्रध्दांताई पाठक, नगरसेविका वदंनाताई यगंटवार, शहर सह प्रसिद्धि प्रमुख संजय चिचोले, वार्ड अध्यक्ष बाला पलसापुरे, ओबीसी मोर्चा मध्य नागपुर अध्यक्ष दशरथ मस्के, महामंत्री नैनेश पौनिकर, संपर्क प्रमुख सोनू सिघंई जैन, बुथ प्रमुख प्रशांतजी मानेकर, राहुल जैन ,जीवन पराते, नितीन ईटनकर,
गौरीशंकर खापेकर, मुकेश क्षिरसागर, सह शेडें मास्टर, नरेश ढगे, रघुभाऊ खोत, संजय सावनसुखा, पंकज कुकसे, सुमित पिंजरकर, प्रसाद तातावार, अतुल खोत, सोमा कुंभारे, विशाल जैन, प्रमोद वर्धेवार, अभय जैन सह महिला वार्ड अध्यक्षा अम्रुता येललकार, महिला पदाधिकारी वर्षा पेकडे, संध्या रायपुरकर, पुर्णिमा मेढिं, सुनैना सोनी, रानी जैन, इनके द्वारा श्रम-दान कर सेवा कार्य मे सहयोग प्रदान किया।