गणेशधाम दुर्गा ऊसव मंडल ने नागपुर के गौरव सेनानीयो को किया सम्मानीत
https://www.zeromilepress.com/2021/10/blog-post_41.html
नागपुर। गणेशधाम दुर्गा ऊसव मंडल हुडकेश्वर के विशेष आमंत्रण पर कोरोना काल मे कोरोना योद्धा बनकर स्वयंस्पूर्थी से कार्य करने वाले नागपुर के गौरव सेनानी को सम्मानीत किया गया।
इस सम्मान मे सभी सेना, आर्मी नेव्ही और एअर फोर्स के सेनानी तथा सभी संघटन के, IESM, TA Bn, ईवान, सिग्नल असोसिएशन, सैनिक फेडरेशन, शासकीय पुनर्नियुक्त मा. स. संघटना के कुल 34 गौरव सेनानीयों का सम्मान किया गया।
सभी गौरव सेनानीयोंने इस सम्मान को पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और सच्चे मन से संस्था का आभार व्यक्त किया। इसमे प्रमुख संघटक, विलास दवने, संतोष मालेवार, दिलीप जैस्वाल, सु. मे. शेषराव मुरोडिया, अरुण कामेलकर, किशोर हजारे, तथा गोंदिया से दो मेहमान उपस्थित थे।
इन सैनिक सत्कार के प्रकल्प प्रोत्साहन देने के लिए गणेश धाम दुर्गा उत्सव मंडल को पूर्व ऊर्जा मंत्री श्री चंद्रशेखर बवनकुले, विधायक टेकचंद सावरकर नगरसेवक भगवान मंढे, नगरसेविका श्रीमती हाथीबड़े आदि ने भेंट देकर सभी सभी सदस्यों का प्रोत्साहन बढ़ाया।