आदिशक्ति दुर्गामाता मंदिर में निशुल्क दांतो का शिविर आयोजित
https://www.zeromilepress.com/2021/10/blog-post_43.html?m=0
नागपुर। हुडकेश्वर नगर में आदि शक्ति दुर्गा माता मंदिर में सुगंध डेंटल क्लीनिक एवं मंदिर संस्था महा अष्टमी के पावन पर्व के दिन सुगंध डेंटल क्लीनिक और मंदिर के ट्रस्टियों के सहयोग से निशुल्क दंत शिविर का आयोजन बेहद सफलता से आयोजित हुआ।
सुगंध डेंटल क्लीनिक की संचालिका रिचा सुगंध में बताया कि विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के मार्गदर्शन में निःशुल्क दंतरोग जांच शिबिर में 200 से ज्यादा लोगों के दांतों की जांच और उन्हें चिकित्सा उपलब्ध करवायी गयी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद एवं महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव, संजय महाकाळकर, नागपुर शहर(जिला) कांग्रेस कमिटी की उपाध्यक्षा, श्रीमती वंदना रोटकर उपस्थित थे।
सुगंध डेंटल क्लिनिक की ओर से संचालिका एवं नागपुर शहर कांग्रेस कमिटी की प्रवक्ता, डॉ. रीचा सुगंध तथा डॉ. निधि गाडगे ने इस शिबीर में जनता के मौखिक स्वास्थ की जांच की और उन्हे दांतो के रखरखाव के विषय में बताया।
गौरतलब है की डॉ. सुगंध जन सेवा एवं जन स्वास्थ्य के उद्देश्य के साथ अकसर इस तरह के शिबीरों का आयोजन करती हैं। अंत मे डॉ रिचा सुगंध ने प्रताप मोटवानी और सभी का सहयोग के लिए धन्यवाद और आभार माना।