Loading...

परशुराम महिला मंच ने उठाया देवी भजनों का आनंद


नागपुर। श्री परशुराम धाम गौड ब्राहमण महिला मंच की ओर से नवरात्रि के पावन पर्व पर चांडक लेआउट स्थित परशुराम लान  में संगीतमय भजन - कीर्तन का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर समाज की अधिकाधिक महिलाओ ने इस भजन संध्या का लाभ उठाया।


कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा के तैल चित्र एवं परशुराम भगवान की मूर्ति पर माल्यार्पण करके किया गया इसके बाद सरोज ठाकुर एवं ग्रुप में एक से बढ़कर एक देवी के भजन प्रस्तुत किए इस दौरान रमा शर्मा, उमा  तिवारी, अर्चना शर्मा, वर्षा शर्मा, संगीता लाटा, रेणु शर्मा, नैना शर्मा ने भी एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। पूरा माहौल देवी की आराधना में लीन हो गया था।

कोरोना काल के कारण लगभग दो वर्षो बाद हुए इस धार्मिक आयोजन में समाज की अनेक महिलाओं ने सहभागिता दर्शायी  और भजन का आनंद उठाया। मां जगदंबा की एक से बढ़कर एक भजनों में सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की संकल्पना  रितु आनंद शर्मा की थी।

परशुराम धाम गौड़ ब्राह्मण महिला मंच की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मीना पांखला, रमा शर्मा,वर्षा शर्मा, अर्चना शर्मा, रेनू शर्मा, रिंकू शर्मा, सुनीता शर्मा, रजनी शर्मा, योगिता पाखंला, सुनीता पुरोहित, अनीता पुरोहित, आशा तिवारी, प्रिया पाखला, सुमन पांखला, राधिका पांखला, लीला शर्मा ने प्रयास किए। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओ ने गरबा किया और प्रसाद आनंद उठाया।
समाचार 5430184265042367727
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list