जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पवित्र दिन पर रक्तदान शिविर
सेवा कार्य करने वालों को किया सम्मानित
नागपुर। हमेशा लोगों में एकता भाईचारा का पैगाम देने वाले प्यारे नबी मोहम्मद पैगंबर साहब की पैदाइश मुकद्दस मौके पर ईद मिलादुन्नबी पर तमाम अहले हिंद को खुशियां अता फरमाए। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पवित्र दिन पर यूथ विंग जमात ए इस्लामी हिंद नागपुर प्रस्तुत ऑन द रिवर अवार्ड मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन आज के दिन रखा गया है।
इस मौके पर गवर्नमेंट ब्लड बैंक एवं जीवन ज्योति ब्लड बैंक कई दिनों के अथक प्रयासों से नागपुर के भालदापुरा अग्रसेन चौक पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया था। यह आयोजन हर साल की तरह इस साल भी रखा गया था और कई लोगों ने इस ब्लड डोनेशन कैंप का हिस्सा बने। इसको सफल बनाने में पूरी टीम में अच्छा योगदान दिया। उनका मकसद यह ब्लड आम लोगों तक पहुंचने में कारगर साबित हो।
इस आयोजन में नागपुर के जाने-माने डॉक्टरों की टीम ने और वहां के युवाओं ने अच्छा योगदान दिया। इस अवसर पर रुग्न कल्याण समिति महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं ऑल इंडिया कौमी तंजीम नागपुर जिला अध्यक्ष शेख मुख्तार का पुष्पगुच्छ तथा मोमेंटो देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ फैज़ल,भारत कशिसागर, डॉ अज़ीज़ खान, अनिल अहिरकर, दीपक पटेल, डॉ शब्बीर,इरफान काज़ी, डॉ सलीम काज़ी, फ़ैज़ भाई, फिरोज़ शेख उपस्थित थे।