Loading...

कुपोषण की समस्या उपाय पर हुई चर्चा


नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय नागपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत "राष्ट्रीय पोषण माह" के अंतर्गत पोषण सप्ताह ऑनलाइन मनाया गया. जिसमे  छात्राओं को पोषण, कुपोषण व अन्य स्वास्थ्य वर्धक जानकारी विस्तार से प्रदान की गयी। अंतिम सातवे दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या  डॉ श्रद्धा अनिलकुमार ने की. 


कार्यक्रम की मुख्य वक्ता दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय नागपुर की गृहअर्थशास्त्र विभाग प्रमुख  डॉ सुजाता साखरे द्वारा भारत मे कुपोषण की समस्या व उपाय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्राचार्या डॉ श्रद्धा अनिलकुमार ने छात्राओं को प्रोत्साहन देते हुए कहा कि यदि आपका खानपान अच्छा और पौष्टिक रहेगा तो आप कभी कुपोषित नही होंगे और आपकी रोग प्रतिकारक शक्ति अच्छी भी रहेगी. कार्यक्रम का संचालन डॉ ऋतु तिवारी द्वारा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ तनुजा राजपूत द्वारा किया गया।  

कार्यक्रम में सभी प्राध्यापिकाओ, शिक्षकेतर कर्मचारी एवम छात्राओ की उपस्थिती रही. इसी संदर्भ में राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रश्नमंच का भी आयोजन किया गया. |जिसमें प्रथम स्थान बीनेश लोकेन्द्र सिंह चौहान द्वितीय स्थान उत्कर्षा खडसे और तृतीय स्थान पूनम बैस को प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा सभी शब्द सुमनो से का सत्कार किया गया एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
समाचार 384441504652591522
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list