Loading...

आदर्श महिला मंच ने शिव मंदिर में की नौ कन्याओं की पूजा


नागपुर। आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था द्वारा संचालित आदर्श महिला मंच की महिलाओं ने गुरुवार 14 अक्तूबर को शुक्ला नगर स्थित शिव मंदिर में नवरात्रि नवमी के शुभ मुहूर्त पर नौ कन्याओं की पूजा की उन्हें बड़े ही मान सम्मान के साथ भोजन कराया। कन्याओं की पूजा बड़े ही धूम धाम से की गई सभी कंन्याओं को भेट स्वरूप पढ़ाई लिखाई की सामग्री आदर्श महिला मंच द्वारा प्रदान की गई। 


महिलाओं द्वारा मन्दिर में आरती करवाई गई और माँ अम्बे की ओटी भरी गई सभी महिलाओं ने हल्दी कुमकुम लगाया। नौ कन्या पूजन के समय मन्दिर प्रांगण में भक्तों में उत्साह देखा गया। आदर्श महिला मंच की महिलाओं ने सभी अतिथि महिलाओं को चुनरी भेट स्वरूप देकर सम्मान किया।
     
नवमी के शुभ-अवसर पर आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था की संस्थापक तथा सचिव ज्योती द्विवेदी, आदर्श महिला मंच की मिना तिवारी, सुधा उपाध्याय, सुषमा पारकर, पल्लवी जोशी दीपा कानाबार, रेखा भोंगाड़े, कौशिकी द्विवेदी, आदर्श द्विवेदी, पार्थ जोशी, मनीष , मन्दिर समिति के शालिकराम मेहर परिवार सहित, अनिल पटनाहा एवं संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।
समाचार 5954955013975260320
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list