बुजुर्ग हमारे ईश्वर अल्लाह हैं...
https://www.zeromilepress.com/2021/10/blog-post_58.html
बुजुर्ग हमारे ईश्वर अल्लाह हैं
परिवार की आन बान शान है
बुजुर्ग बिना आध्यात्म अधूरा हैं
पुण्य बुजुर्गों की सेवा में पूरा हैं
बुजुर्ग हमारे मार्गदर्शक प्रेरणा स्त्रोत हैं
एहसान उनके हम पर बहुत हैं
बुजुर्गों ने जीवन जीना सिख़ाया हैं
परिवार के वैचारिक रक्षक हैं
ज़ग में बुजुर्गों बिना सब अधूरा है
जिनके पास बुजुर्ग है छायाछात्र पूरा है
सर पर हाथ बुजुर्गों का नहीं जिन पर
जीवन सख़ चैन सब अधूरा है-
बुजुर्गों को ईश्वर अल्लाह मानोगे
संकल्प करो यह वचन ठानोगे
बुजुर्गों की हर बात मानोगे
सेवा सहयोग कर फ़ल की मिठास जानोगे-
- एड. किशन सनमुखदास भावनानी
गोंदिया, महाराष्ट्र