Loading...

डॉ. आनंद शर्मा प्रदेश महाराष्ट्र कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति


नागपुर। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना इकाई प्रदेश महाराष्ट्र के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर डॉ. आनंद शर्मा पत्रकार नागपुर को नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय मुख्य संयोजक डॉ. शहाबुद्दीन शेख की सहमति से राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी ने प्रेषित किया। 

डॉ. शर्मा अध्यक्ष-'जीरो माइल फाउंडेशन', मुख्य सम्पादक - 'जीरो माइल' राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक, सम्पादक - न्यूज पोर्टल 'जीरो माइल', सम्पादक - दैनिक 'खबरो में हमारा शहर' नागपुर महाराष्ट्र से होकर अनेक साहित्यीक सामाजिक संस्थाओं से सम्मानित प्रतिष्ठित समाजसेवी की अनगिनत उपलब्धियो का प्रसाद राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना को भी प्राप्त होगा। 

डॉ. शर्मा की नवनियुक्ति पर बधाई राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ब्रजकिशोर शर्मा (उज्जैन), श्री हरेराम वाजपेयी, डॉ. जी.डी. अग्रवाल, डॉ. शैलेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. भरत शेणकर, सुवर्णा जाधव, रोहिणी डावरे, डॉ. सुरेखा मंत्री, मंजू सरित, डॉ. अशोक गायकवाड, डॉ. रजिया शेख आदि ने शुभकामनाएँ प्रदान की है।
समाचार 8244529122102512507
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list