Loading...

अस्तित्व फाऊंडेशन महिला मंडल द्वारा शिक्षा सामुग्री वितरण


नागपुर: कोरोना की वजह से काफी अरसे बाद सभी सुरक्षा नियमो का पालन करते हुये स्कूल को फिर से सुरू किया जा रहा है। ऐसे मे एक कदम शिक्षा की ओर इस विचारधारा के तहत अस्तित्व फाऊंडेशन के महिला मंडल द्वारा जरूरत मंद स्कुली बच्चों को उनकी आवश्यकता नुसार नोटबुक, पेन, स्कूल शुज आदी शिक्षा सामुग्री का वितरण किया गया। 

यह कार्यक्रम अलग अलग जगह पर महिला मंडल अध्यक्षा सौ. मंजू हेडाऊ इनकी संकल्पना एवं महिला मंडल सचिव श्रीमती शिलाताई कोहळे इनके मार्गदर्शन मे किया गया। इस अवसर पर  सौ. सोनाली हेडाऊ, सौ. अंतिमा बोकडे, सौ. प्रीती हेडाऊ, सौ. तारा बोकडे, सौ. रूपकला गोखले, सौ. सुनंदा निनावे, सौ. अल्का निखारे, सौ. दर्शना पराते, सौ. माधुरी धकाते,  सौ. माला जोहरे आदी महिलाये सम्मिलीत हुयी।
समाचार 3084538461460178963
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list