महामेट्रो नागपुर में स्थानीय लोगों को मिले रोजगार : अमित दुबे
https://www.zeromilepress.com/2021/10/blog-post_732.html?m=0
राकांपा मीडिया सेल ने अर्बन सेल प्रदेश अध्यक्षा से की चर्चा
नागपुर। रविभवन प्रेस क्लब हॉल नागपुर शहर मे राकांपा अर्बन सेल की महत्वपूर्ण मिटिंग मे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने संत्रानगरी मे अर्बन सेल प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्रीमती वंदना चौहान का राकांपा शहर अध्यक्ष दूनेश्वर पेठे व अर्बन सेल शहर अध्यक्ष ज्वाला धोटे की प्रमुख उपस्थिति मे स्वागत सत्कार कर स्थानिय लोगो को महामेट्रो मे रोजगार मिले इस उद्देश से ज्ञापन सौपा।
जिल्हाध्यक्ष अमित दुबे ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया की नागपुर शहर की गिनती अब मेट्रोसिटी मे आती है, बावजूद शहर के कई उच्च शिक्षित युवा वर्ग आज भी बेरोजगार है, रोजगार के लिए दरबदर भटक रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते बेरोजगार है या उन्होंने रोजगार खो दिया है और अब वे मेट्रो में रोजगार करना चाहते हैं। उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल नागपुर शहर से मदद की निरंतर गुहार लगाए जाने पर जिलाध्यक्ष अमित दुबे इन्होने अपने शिष्टमंडल के साथ महामेट्रो नागपुर कार्यालय यहा अधिकारियों से संपर्क कर मेट्रो में नौकरी करने हेतु इच्छुक उच्च शिक्षित युवाओं के बायोडाटा भी मेट्रो अधिकारियो को सौपे है।
नागपुर शहर के युवाओं को जल्द से जल्द मेट्रो में उनकी योग्यतानुसार रोजगार देने की मांग इत्यादी विषयो पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बलजीत सिंग ढिल्लन, विजय विश्वकर्मा, सुनील लव्हात्रे, गुर्प्रित चंडोक, अंकित जालान, निलेश खर्चाने, हरीश तिवारी, मनोज पौनिकर, अभिजित सोलंकी, अमर कोचे, विजय गोखले, विशाल घोरे, विवेक गिते, शीतल नन्दनवार, गीता शुक्ला भारी संख्या मे उपस्थित थे।