Loading...

उन्नयन फाउंडेशन ने खादी के उपयोग के प्रति किया जागरूक


नागपुर। उन्नयन फाउंडेशन के खादी यात्रा जो नागपुर मेट्रो के अजनी मेट्रो स्टेशन से शुरू हुई और खापरी तक की गई. इस यात्रा में गेस्ट ऑफ ऑनर मिस महाराष्ट्र वीवीएन, मिस बेंगलुरु और मिस टैलेंटेड नागपुर का खिताब जीत चुकी अमनजीत कौर छतवाल थी जिन्होंने युवा पीढ़ी को खादी के उपयोग के प्रति जागरूक किया. 

उन्नयन के सभी सदस्यों ने ना सिर्फ खादी वस्त्र धारण किए बल्कि गांधीजी के संदेश प्रवचनों का अनुसरण करने की शिक्षा भी दी.

उन्नयन अध्यक्षा डॉ रूपेंदर छतवाल ने बताया की यात्रा का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी भावनाओं से लोगों को अवगत कराना है कि खादी सिर्फ एक वस्त्र नहीं  हमारी परंपरा है और गांधीजी केवल एक व्यक्ति नहीं  संपूर्ण भारत को परिभाषित करता एक व्यक्तित्व है. 

खादी वस्त्रों में सुसज्जित वर्षा लामतूरे प्रथम, निशा धनविजय, द्वितीय और कविता शर्मा को तृतीय  पुरस्कार से नवाजा गया. जज की भूमिका अंजलि दारवेकर, कंचन शर्मा और मंगला साहू ने निभाई. अर्चना काले ने फूलों से गैस ऑफ ऑनर अमनजीत कौर छतवाल का सम्मान किया. 

गौहर लखानि ने शबनम खान, निधि चौधरी, सीमा गुरनानी, वर्षा पात्र, ज्योति देवताले, सुनीता जीचकर,पम्पी शर्मा, सुविधि जैसवाल का खादी यात्रा में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया.
समाचार 2343383225191473401
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list