Loading...

राष्ट्रीय एकता सम्मेलन एवं मुशायरा का हुआ आयोजन


नागपुर। गाँधी जयंती के उपलक्ष्य में कारवां ए अदब  मल्टी पर्पज सोसायटी के तत्वाधान में ईमरान फैज़ द्वारा फला मंजिल मोमिनपुरा नागपुर में राष्ट्रीय एकता सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य प्रेमी अनवर लहक पटेल कामठी ने की तथा मंच संचालन वरिष्ठ सहायक शायर लेखक संपादक इश्तियाक  कामिल ने की। सम्मेलन के मुख्य वक्ता डायमंड चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालक जफर अहमद खान थे।

तन्हा नागपुरी, टोनी जग्गी सिंह, हाजी हातिम शेख, हबीब तनवीर, मोहम्मद वसीम खान, नरेंद्र परिहार, इमरान फैज, खलील रजदनी, अलीमुदीन अंसारी  तथा इंडिया फैक्ट न्यूज़ के चीफ एडिटर नावेद आज़मी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

मुशायरा में कवि शाहनवाज खान नसीम, वहीद पैश, कारी मुश्लिम, शमशाद शाद, जमील अहमद, जमील कमर अली, अनवर नईम अंसारी, जमील अंसारी (कामठी), शादाब अंजुम (कामठी), नियाज अहमद, नियाज़ रहमत अली राहत, खालिल चेकर, रहबर नागपुरी, महफूज अली, अकबर खैराबादी, रितिक रंगारी (कामठी) व मिजान कुरैशी ने राष्ट्रीय एकता पर आधारित अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कर, लोगों को  मंत्रमुग्ध कर दिया। मुशायरा का मंच संचालन सोहेल अंसारी  ने किया। अंत में इमरान फैज ने आभार प्रकट किया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में इरशाद अहमद जुनैद  सहर, वकील भाई, यहया मुकादम, अकरम कुरैशी, कुरैशी मजीद भाई, सरफराज बाबा, इफ्तेखार कॅटरर्स, ने अपना योगदान दिया।
समाचार 1253043629610042566
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list