सिंधी अल्बम में नागपुर शहर की चार प्रतिभाएं आयेगी नजर
https://www.zeromilepress.com/2021/10/blog-post_85.html
नागपुर। सिंधी भाषा व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वर्ल्ड सिन्धु कला सागर की संस्था द्वारा एक गीत और तैयार किया गया है. 'सस्सु त मुंह्जी' इस पारंपरिक गीत को नागपुर में फिल्माया गया है. इस गीत को राज केशवानी और प्रियंका केशवानी ने अपनी मधुर आवाज दी है.
इस गीत में मुख्य भूमिका में नागपुर शहर की चार अदाकारा अपने बेहतरीन किरदार को निभाते हुए नजर आयेगी, जिनमे कंचन जग्यासी, उषा आमेसर, कोमल जग्यासी, रेखा संतवानी, मल्टी आर्टिस्ट राज केशवानी के साथ बेहतरीन अभिनय निभाते हुए नजर आयेगी.
इस गीत के निर्माण कार्य के दौरान नागपुर शहर के नाग विदर्भ सेंट्रल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश जग्यासी, सुनील जग्यासी, तुलसी सेतिया, किशोर लालवानी, दर्शन गुरबक्शानी, डॉ. सुमीत जग्यासी का भरपूर सहयोग रहा। सिंधी फिल्म 'लखी मुहिंजो लखन में' के गीतकार व संगीतकार मल्टी आर्टिस्ट राज केशवानी ने इस गीत का निर्देशन किया। मेकअप आर्टिस्ट सोनिया जग्यासी व सुमन लछवानी है। छायांकन सत्य प्रकाश वैष्णव ने किया है।
इस गीत को आर.के. प्राडक्शन के यू.ट्यूब. चैनल पर दर्शक बहुत जल्द देख सकते हैं। इस गीत का पोस्टर विमोचन महामाया मंदिर रतनपुर महामाई के श्री चरणों में पंखीड़ा फेम राजेश मिश्रा के कर कमलों द्वारा हुआ. इस अवसर पर साथ में वरिष्ठ पत्रकार डी के शर्मा, श्याम राजमलानी, विनय शुक्ला ने शुभ कामनाएं प्रेषित की. उक्त जानकारी जगदीश जग्यासी ने दी