गायकों ने ताजा की सुरीली 'सुनहरी यादें'
https://www.zeromilepress.com/2021/10/blog-post_899.html
नागपुर। बॉलीवुड के हर गीत के साथ अपनी कुछ यादें जुडी होती हैं। अपना भावनात्मक रिश्ता फिल्म के नायक, नायिका, उनके संवाद, उनके लिए प्यार, गीतों के शब्दों के माध्यम से बनता रहता है। ऐसी ही कुछ यादों को ताजा करने का काम गायकों ने 'सुनहरी यादें' कार्यक्रम के जरिए किया।
योगेश मिश्रा द्वारा प्रस्तुत मधुर गीतों का कार्यक्रम 'सुनहरी यादें' रविवार को बडे हर्षोल्हास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम को संस्कृति सेलिब्रेशन हॉल, दाभा से मनीष पाटिल इनकी फेसबुक पेज पर लाइव किया गया। कार्यक्रम का आयोजन योगेश मिश्रा ने किया था और आयोजक मुंबई की गायिका अलका चिमनकर थीं। इस अवसर पर अतिथि गायक मनीष पाटिल, सूरज शर्मा और भंडारा के गायक गोल्डी, सुचिता गजभीए और रोशन हौकारे भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत अलका और गोल्डी ने मेघा रे मेघा गाने से की। डम डम डिगा, इक लडकी भीगी, झुठ बोले, रिमझिम गिरे सावन, दिल तडप तडप, अब के सावन, जानेमन जानेमन जैसे गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन ये दिल और उनकी इस गीत के माध्यम से अलका द्वारा किया गया । फैंस ने इवेंट को सराहा।