जरीपटका के निःशुल्क रोगनिदान शिविर में सैकडों मरीजों ने करवाया इलाज
https://www.zeromilepress.com/2021/10/blog-post_91.html
नागपुर। जरीपटका में दादा संगतराम आर्य चैरिटेबल ट्रस्ट और तिरपुड़े हॉस्पिटल कामठी रोड एवं स्वास्थ्यम हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित निःशुल्क रोगनिदान शिविर का उद्धघाटन जनता मैटरनिटी होम एंड हॉस्पिटल के पूर्व जनरल सेक्रेटरी सच्चानंद हिरानी और सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त अनिल बोबडे, संयोजक डॉ परमानंद लहरवानी, मुख्याधिपिका तेजिंदर वेणुगोपाल के शुभ हस्ते सम्पन्न हुआ।
संगतराम आर्य चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष वेदप्रकाश आर्य ने बताया कि निःशुल्क रोगनिदान शिविर में 812 मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया। जिसमें 397 लोगों की मुफ्त ECG और 360 लोगों का मुफ्त ब्लड शुगर की जांच की गई।
राष्ट्रसंत तुकडोजी कैंसर अस्पताल के डॉ प्राजक्ता बंडबुचे, डॉ अस्मिता वाघमारे, डॉ परमानंद लहरवानी, डॉ अनिल जवाहरानी, डॉ अनिल आंभोरे, डॉ अभिषेक सोंडवले, डॉ अभिजीत कावले, डॉ गौरव आमले, डॉ श्याम गोदानी, डॉ सुनील मूलचंदानी, डॉ प्राची आसुदानी, डॉ पल्लवी हासानी, डॉ दीपक यादव, डॉ आशीष कुमार, डॉ अक्षय तोलानी, डॉ सुरेश जाधव,डॉ नीलेश धोटे, डॉ करन असरानी, डॉ श्रीमती जाधव के विशेष सहयोग से शिविर सफल हुआ। संस्था ने सभी सहयोग करने वालों का आभार माना।