Loading...

म्यूजिकल क्रिकेट कार्निवल - 2021 के फाइनल मैच में रजनीगंधा म्यूजिक ग्रुप की जीत


नागपुर। म्यूजिकल क्रिकेट कार्निवल-2021 का फाइनल मैच रविवार (ता. 27) को यशवंत स्टेडियम में वी फाइव एंटरटेनमेंट ग्रुप और रजनीगंधा म्यूजिक अनलिमिटेड ग्रुप के बीच खेला गया। रजनीगंधा अनलिमिटेड ग्रुप ने 8 विकेट से मैच जीत लिया। वी फाइव ने 84 रन की चुनौती दी थी। पीयूष और धीरज टीम रजनीगंधा की जीत के सूत्रधार रहे। इन दोनों ने जीत में अहम भूमिका निभाई। बल्लेबाज पीयूष ने 35 और धीरज ने 27 रन बनाए। पीयूष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

वी फाइव एंटरटेनमेंट के कप्तान नितिन झाड़े ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वी फाइव एंटरटेनमेंट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 83 रन बनाए। संजीव जगताप ने सर्वाधिक 44 रन और शिवेंद्र ने 2 विकेट लिए।

म्यूजिकल क्रिकेट कार्निवल-2021 में फर्स्ट रनर अप टीम 'वी फाइव एंटरटेनमेंट' और सेकेंड रनर अप 'सिंग ऑन म्यूजिकल' टीम है। मैन ऑफ द सीरीज रजनीगंधा के अमरदीप सिंह, उत्कृष्ट गेंदबाज वी फाइव के शविंद्र बिसेन, उत्कृष्ट फील्डर वी फाइव के रोहित मिश्रा और मैन ऑफ द टूर्नामेंट सुहास अंबुलकर को मिला।

इस समय प्रमुख अतिथि के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान गुरुदास राउत और महिला भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान मोनिका सुमारा मौजूद थी। सभी को उनके द्वारा स्मूदी दी गई।

 नागपुर के विभिन्न संगीत समूहों की ओर से शहर के विभिन्न संगीत समूहों के बीच सामंजस्य बढ़ाने के लिए संगीत क्रिकेट कार्निवल-2021 का आयोजन 22 से 28 नवंबर 2021 के बिच यशवंत स्टेडियम में किया गया था। आयोजन समिति में हार्मनी इवेंट्स, वी फाइव एंटरटेनमेंट ग्रुप, ऑस्कर कल्चरल म्यूजिक आर्टिस्ट एकेडमी, रजनीगंधा म्यूजिक अनलिमिटेड, सुर पंचम वैभवी म्यूजिकल ग्रुप, स्वरमल्हर एंटरटेनमेंट, सिंग ऑन म्यूजिकल ग्रुप और वी-सिंग म्यूजिकल ग्रुप शामिल हैं। कुल 8 टीमों ने भाग लिया था। आयोजकों ने सभी प्रतिभागी टीमों और खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया।

प्रायोजकों में विजेता ट्रॉफी - बाबूजावजी झाड़े फाउंडेशन, फर्स्ट रनर-अप ट्रॉफी - सुहास अंबुलकर, सेकेंड रनर-अप ट्रॉफी - तुषार विघने, मैन ऑफ द सीरीज - सिंग ऑन म्यूजिक, बेस्ट बैट्समैन ट्रॉफी - नागराज होम्योपैथी / रजनीगंधा, बेस्ट बॉलिंग -  नागराज होम्योपैथी / रजनीगंधा, मैन ऑफ द मैच फाइनल - हार्मनी इवेंट्स, मैन ऑफ द मैच - योगेश आसरे, सभी खिलाड़ियों के लिए ट्रॉफी - एड कौशिक पुजारी, सबसे ज्यादा छक्के के लिए - प्रशांत वालियोकर, ओपनिंग स्नैक्स - ऑस्कर एकेडमी, आखरी दिन - श्रीकांत दीक्षित और मनोज तांबे के इसके अलावा पानी क व्यवस्था सुरपंचम समूह द्वारा की गई थी।
समाचार 792233370599254562
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list