धन्यवाद से सराबोर हुआ उभरते सितारे
https://www.zeromilepress.com/2021/11/blog-post_229.html?m=0
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम उभरते सितारे में 'धन्यवाद' विषय पर संगीतमय कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिसमें हंसा बेन अतिथि के रूप में उपस्थित थी. इनका स्वागत वैशाली मदारे ने किया,
इसी क्रम में गायिका रेखा जोशी का स्वागत कृष्णा कपूर ने किया. तत्पश्चात, सभी नवोदित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के पहले अपने अपने श्रद्धा स्थान के रूप में उनकी जीवन में महत्वपूर्ण जनों को धन्यवाद दिया.
हंसा बेन के शंख ध्वनि वादन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ. जिसमें जियान आहूजा, वंशिका नाईक, अध्यांश गोसावी, सिद्धांत खापेकर, शुभम बिनेकर, कौमुदी गोसावी, वसुंधरा सामटकर, राम बागल, आर्यन डोंगरे, रौनक रुंगटा, रेखा जोशी, शैला वर्मा, किमाया नन्हई ने अपनी प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया. नृत्य की सुंदर प्रस्तुति अन्वी डोंगरे, अद्विका बोबड़े, मानवी सिल्लारे और पूर्वी वैद्य ने दी.
इस अवसर पर डॉ. सुनील भगत, शशीकांत बनकर, पल्लवी उधोजी, राजेंद्र देशपांडे, विलास दुरुगकर, कमलेश हटवार, कामराज खुबालकर, मान्या आहूजा, नरेंद्र महात्मे, मीनाक्षी केसरवानी, विकास पवार, सुभाष पुरकाम, जया नंदा, आनंद डोंगरे, बाबा खान, अलका रुंगटा, मीरा शर्मा, सीमा लूहा, प्रो. दीपिका चक्रवर्ती, डॉ. लता काले ने बच्चों की प्रस्तुति को बहुत सराहा.
कार्यक्रम में वैशाली मदारे और घनश्याम नन्हई ने सहयोग किया. आभार कृष्णा कपूर ने माना. कार्यक्रम का संचालन युवराज चौधरी ने किया.