डॉ. मीनू पाण्डेय दुष्यन्त संग्रहालय के 'स्मृति अलंकारण' से सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2021/11/blog-post_834.html?m=0
नागपुर/भोपाल। दुष्यंत कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय भोपाल का वार्षिक स्मृति अलंकरण समारोह 27 नवम्बर को अपरान्ह 3 बजे अजय तिवारी सभागार में आयोजित हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम, अध्यक्ष मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ विकास दवे करेंगे एवं विशेष अतिथि हिंदी बघेली के वरिष्ठ साहित्यकार श्री रामनरेश तिवारी 'निष्ठुर' (रीवा) उपस्थित रहे और यह सम्मान सभी अतिथियों एवं राजुरकर राज के हाथों प्रदान गया।
इस वर्ष का डॉ सुषमा तिवारी सम्मान कवयित्री डॉ मीनू पाण्डेय 'नयन' को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है। समारोह में 12 स्मृति सम्मानों से साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।