देवी देवताओं की फोटो लगे पटाखों पर लगाएं पाबंदी : अमित दुबे
https://www.zeromilepress.com/2021/11/blog-post_31.html
राकांपा मीडिया सेल ने धारा 295 A के तहत कार्यवाही करने की मांग
नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल जिल्हाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे के नेतृत्व मे शिस्टमंडल ने दीपावली त्योहार मे पटाखो पर लगे देवी देवताओं की फोटो का विरोध करते हुवे पाबंदी की मांग को लेकर महानगर पालिका नागपुर शहर के आयुक्त राधाकृष्णंन के स्वीय सहायक ललित राव के अलावा जिल्हाधिकारी व पुलिस आयुक्त इन सभी को ज्ञापन सौपा।
जिल्हाध्यक्ष अमित दुबे ने बताया की दीपावली हिंदुओं का बड़ा त्यौहार है जो हर वर्ष आता है और हर कोई इसे बडे धूमधाम से मनाता है। पिछले 2 सालों में कोरोना वायरस के कारन हिंदू भाई बहनों ने दीपावली जैसे त्यौहार को धूमधाम से नहीं मनाया था। मगर इस बार दीपावली लोग मनाना चाहते है उनमे त्योहार को लेकर उत्सुकता है और नागपुर शहर में कई पटाखा व्यापारी भी है जो हर वर्ष पटाखों की दुकान लगाते हैं जिसमे दीपावली के दिन हिन्दू धर्म के लोग मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर बाद मे पटाखे फोड़ते हैं।
त्योहार की खुशी मनाते नजर आते है इसमे कोई बुराई नही मगर कुछ पटाखा व्यापारी पटाखों में मां लक्ष्मी, बजरंगबली व अन्य हिन्दु देवी देवताओं के फोटो लगे पटाखे बाजार में बेचते हैं। जिसे नाम दिया जाता हैं लक्ष्मी बम इत्यादी। इन पटाखों को जब कोई व्यक्ति फोडता है उसके बाद उसके कागज लोगों के पैरों के नीचे आते हैं। मां लक्ष्मी हिंदूओ की आराध्य देवी है जिसे लोग धन की देवी विष्णुजी की पत्नी के रूप में पुजते हैं और उनका इस तरह अपना करना सारे हिन्दु धर्म का अपमान करने जैसा है।
धार्मिक भावनाओं को बिल्कुल दुख ना पहुंचे इस बात का ध्यान रखते हुए नागपुर शहर में कोई भी पटाखा व्यापारी या कोई छोटा मोटा दुकानदार यदी हिंदू देवी देवताओं की फोटो लगे पटाखों को बेचता हुवा पाया जाये तो उसपर संबंधित पुलिस स्टेशन में धारा 295 A के तहत पटाखा कंपनी या उस दूकानदार के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्यवाही करे। ताकी कोई हिन्दु देवी देवताओं का अपमान करने का साहस करने की भुल गलती से भी ना कर और इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया करने की मांग के साथ ही शहर के सभी नागरिको से देवी देवताओं के फोटो लगे पटाखो का त्याग करने की अपील अमित दुबे ने की है।
जिसमे अधिकारियो ने राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल नागपुर शहर द्वारा सौंपे गए ज्ञापन की समस्त मांगो को जल्द से जल्द पुरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सुनील लव्हात्रे, विजय विश्वकर्मा, हनी खेत्रपाल, आकाश शर्मा, मुन्ना यादव उपस्थित थे।