बनारस कैमा रसालपुर में तन्हा नागपुरी का सम्मान
नागपुर। हाल ही में बनारस कैमा रसालपुर में गीता श्री साहित्य भारती परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में नागपुर के परिचित कवि तन्हा नागपुरी का सम्मान दिल्ली के कवि नरेश मलिक व पूर्व सांसद ओमपाल नीडर, सरपंच दयाराम,आयोजक राजनारायण गुप्ता, डाँ. संजय शास्त्री के हस्ते स्मृति चिन्ह व मानपत्र देकर उपस्थित साहित्यिकारो के सामने सम्मान किया गया।
केन्द्र सरकार प्रतिभा वाली साहित्यिक, कवि लेखक को ग्रामीणों में साहित्य सभा परिषद के कार्यक्रम का आयोजन किया के उनके मूर्धन्य कला को सामाजिक दायित्व में उभारे व उनके कालजयी विचारों को बढ़ावा दे तो सचमुच अभिनंदनीय कार्य प्रेषित हो सकता हैं ऐसे भावपूर्ण विचार तन्हा नागपुरी ने रखें, उल्लेखनीय है कि ग्रामीण अंचलों में साहित्य के मैआर को बढ़ावा देने एवं साहित्यकारों के उपलब्धियों का गौरव बढ़ाने गीता श्री साहित्य भारती परिषद के माध्यम से राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन राजनारायण गुप्ता के सौजन्य से हाल ही में बनारस कैमा रसालपुर में किया गया था।
जिसमें अनेक साहित्यकारो के साथ नागपुर के परिचित कवि तन्हा नागपुरी का सम्मान भी काव्य पाठ के पश्चात किया गया। बहरहाल, देवेन्द्र चौधरी,, शीतल भुतेश्वर, मंजू कारेमोरे, कार्तिकेय मिश्रा, विनोद हथौड़ा, नरेंद्र कुमार आरा आदि अनेक मान्यवर हस्ताक्षर उपस्थित थे, संचालन सुधीर सिंह सुधीर ने किया।