शहादतों के प्रति नतमस्तक होते हुए रखे कृतज्ञता : अरविंदकुमार रतूड़ी
26 /11 को पुलिस, सैनिक, अर्धसैनिक बलों के अधिकारी एवं कर्मचारी को गुलाब का फूल करें भेंट
नागपुर। मुंबई में 26 नवंबर के दिन आतंकवादी हमला हुआ था जिसे हम कभी भूल नहीं सकते। इस हमले में अनेक पुलिस के जवान भी शहीद हुए थे। प्रसिद्ध समाजसेवक अरविंदकुमार रतूड़ी ने 26 नवंबर के दिन को अनोखे मार्मिक अंदाज में मनाने का आव्हान किया है।
26 /11 को जहां भी कोई पुलिस, सैनिक, अर्धसैनिक बलों के अधिकारी व कर्मचारी दिखें तो वहीं उसी जगह उनको गुलाब का फूल भेंट करें और गर्मजोशी से एक सेल्यूट करते हुए उनका हमारी सुरक्षा के प्रति आभार मानकर एक दिन वर्दी का सम्मान करते हुए उनका, उनकी हमारे लिए की गई शहादतों के प्रति नतमस्तक होते हुए कृतज्ञता दिन मनाएं, यही 26/11 हमले में शहीद हुए मां भारती के सच्चे सपूतों, रणबांकुरो को सही तरीके से श्रद्धांजलि होगी।
अरविंद कुमार रतूड़ी -संस्थापक अध्यक्ष : राष्ट्र निर्माण की और दो कदम। - संस्थापक अध्यक्ष : किंग कोबरा आर्गेनाइजेशन यूथ फोर्स। - नारी शक्ति एक सम्मान। - पशु क्रूरता के ख़िलाफ़ जंग। - राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता। - सदस्य : पुलिस केंद्रीय शांतता समिती। - नागपुर/न्याय स्वयं सेवक (PLVसदस्य) विधी सेवा प्राधिकरण जिला सत्र न्यायालय नागपुर। के भी माध्यम से लगातार अनेक वर्षों से अरविंदकुमार रतूड़ी अपने समाज कार्य में लगे हुए हैं।