Loading...

अलविदा - 2021 संगीतमय कार्यक्रम का किया आयोजन


नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम 'उभरते सितारे', जिसके अंतर्गत 'अलविदा 2021' संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें श्री. श्रीकांत शिवणखर और विशाल खांडेकर अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इनका स्वागत क्रमशः युवराज चौधरी और बी. प्रशांत ने किया. 

अपने संबोधन में श्रीकांत शिवणकर जी ने बताया की आदिकाल से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए कला का माध्यम किसी न किसी रूप में विकसित होता रहा है, चाहे वह पत्थरों पर, पहाड़ों पर चित्रकारी रही हो या गायन नृत्य शैली. और उभरते सितारे का मंच आज नवोदित कलाकारों के लिए एक सशक्त माध्यम है. अपनी बात उन्होंने राज दरबार में हीरों की लघुकथा से समझाई. 

तत्पश्चात, बच्चों ने शानदार अपनी प्रस्तुतियां दी. कीबोर्ड वादन कर सुंदर गीत रौनक रूंगटा ने पेश किया. शानदार मिमिक्री आर्या भोंगाडे ने सुनाई. गीतों के क्रम में शाश्वत गजभिए, अदिती देसाई, अनुष्का फुलझेले, खुशी आंबिलडुके,  देवांशी पटनायक, आराध्य चेलानी, सोहिनी लूहा, जया नंदा, विलास दुरुगकर, राजेंद्र देशपांडे, रेखा जोशी, लता ताम्हनकर, आनंद डोंगरे, वंदना जनबंधु, सीमा लूहा, मिनाक्षी केसरवानी, रवि सहारे, विद्यावंती ने पेश किया. एकल नृत्य देवांशी पटनायक ने प्रस्तुत किया. 

नवोदित कलाकारों को बाबा खान, महेंद्र आगरकर, ओमप्रकाश कहाटे, विलास मोहरकर, अलका रुंगटा, वैशाली नाईक, लिपिका चक्रवर्ती, करुणा आटे, लता काले ने बहुत सराहा. कार्यक्रम में वैशाली मदारे और बी. प्रशांत ने सहयोग किया. कृष्णा कपूर ने आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम का संचालन युवराज चौधरी ने किया।
कला 21778377317467101
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list