राष्ट्रसंत तुकडोजी कैंसर अस्पताल में एक्सरे मशीन का किया उद्घाटन
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_74.html?m=0
नागपुर। सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत मे. ऐक्सिस बँक लिमिटेड ने हाल ही में राष्ट्रसंत तुकडोजी कैंसर अस्पताल को एक आधुनिक एक्स- रे मशीन प्रदान कि है। इसका उद्घाटन 30 मार्च 2026 को ऐक्सिस बँक लिमिटेड के मुख्य सर्कल ऑफिसर राजीव कुमार के करकमलो द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कैंसर रिलीफ सोसाइटी के उपाध्यक्ष अशोक कृपलानी और सुरेश शर्मा, सचिव अनिल मालवीय, संयुक्त सचिव अरविंद धवड, कोषाध्यक्ष सुरेश केवलरामानी, सदस्य भगवान चावला, डॉ. बी. के. शर्मा और वरिष्ठ प्रशासकीय अधिकारी डॉ. रश्मि राऊत उपस्थित थे।
इस मशीन की सहायता से कैंसर से पीड़ित जरूरतमंद मरीजों को बेहतर शीघ्र एवं सटीक निदान की सुविधा प्राप्त होगी, जो उनके सफल एवं समयबद्ध उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर कॅन्सर रिलीफ सोसायटी के सचिव अनिल मालविया ने कहा, 'सामाजिक दायित्वों का निर्वहन हमारी प्राथमिकता है। ऐक्सिस बँक लिमिटेड द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज में सार्थक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और हमें विश्वास है कि यह सहयोग भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा'।