सरोज अंदनकर को पुणे का सर्जनशील शब्दवेल नारी शक्ति सम्मान प्राप्त
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_10.html?m=0
नागपुर। भाषा की मिठास से साहित्य को फुलाते हुए, महिलाओं को सम्मानजनक स्थान देते हुए सर्जनशील शब्दवेल ने साहित्य के मंच पर नारी शक्ति सम्मान आयोजित किया। यह कार्यक्रम 5 अप्रैल 2026 को सिंहगढ़, पुणे में संपन्न हुआ। नौकरी और घर संभालते हुए अन्य क्षेत्रों में भी बहुमूल्य योगदान देने वाली महिलाओं के लिए नारीशक्ति सम्मान प्रेरक और न्यायपूर्ण रहा।
इस अवसर पर बालाजी सरोज भाव काव्य साहित्य प्रतिष्ठान, नागपुर की अध्यक्ष सरोज अंदनकर को सर्जनशील शब्दवेल नारीशक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। मंच पर प्रवीण बोपुलकर, अश्विनी अतकरे, देवेन्द्र इंगळकर, अमोल चरडे आदि उपस्थित थे। सम्मान में भव्य सम्मानपत्र, स्मृति चिन्ह, शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ शामिल थे। इसी समय शीतल राऊत की अध्यक्षता में कवि-सम्मेलन भी आयोजित हुआ।
5 अप्रैल को ही पुणे के वानवड़ी में महात्मा फुले सांस्कृतिक भवन में सरोज अंदनकर को युवा संकल्प महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार, आदर्श साहित्य रत्न पुरस्कार, वसुधा फाउंडेशन की ओर से ‘कर्तृत्ववान नारीशक्ति’ पुरस्कार और रायट सामाजिक प्रतिष्ठान, बीड़ की ओर से समाज रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पाँच पुरस्कार मिलने पर साहित्य क्षेत्र में अंदनकर पर बधाइयों की बौछार हो रही है।
