25 से 27 दिसम्बर तक सिद्धि विनायक सेवा ट्रस्ट का उपक्रम
https://www.zeromilepress.com/2021/12/25-27.html?m=0
स्नेह नगर में महत्वपूर्ण कार्ड के शासकीय शिविर का आयोजन
नागपुर। सरकारी लाभ प्राप्त करने के लिए अक्सर सही कार्ड की आवश्यकता होती है। लेकिन अधिकतर व्यक्तियों को वह कार्ड प्राप्त करने में कठिनाई होती है। उन्हें समय पर कार्ड नहीं मिलते हैं। ऐसे सभी जरूरतमंदों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए श्री सिद्धि विनायक सेवा ट्रस्ट मोहगांव झिल्पी द्वारा 25 से 27 दिसम्बर 2021 तक शासकीय शिविर का आयोजन किया गया है।
शिविर योगक्षेम खेल मैदान, स्नेह नगर, वर्धा रोड, नागपुर में आयोजित किया जाएगा यह जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता आशीष दामोदरराव नाइक ने दी। नया मतदाता पंजीकरण, राशन कार्ड, आधार से स्मार्ट कार्ड बनाना, ई - श्रम योजना, पैन कार्ड, इस शिविर में कोरोना टीकाकरण स्मार्ट कार्ड, वरिष्ठ नागरिक कार्ड आदि सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
विभिन्न सरकारी कार्यालयों की दहलीज में समय गवाने के बजाय होम डिलीवरी सेवा के संबंध में सिद्धि विनायक सेवा ट्रस्ट ने इस कैंप का खास आयोजन किया है। आशीष नाइक ने बताया कि नागपुर के स्नेहनगर के योगक्षेम खेल मैदान में लगा शिविर बहुत महत्वपूर्ण है। यह कैंप सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा इस कैंप का आयोजकों ने जरूरतमंदों से इसका लाभ लेने की अपील की है।