सिंधी समाज का 30 जनवरी को परिचय सम्मेलन
https://www.zeromilepress.com/2021/12/30_8.html?m=0
नागपुर। पूजनीय ब्रम्हलीन सतगुरु स्वामी शिवभजन की प्रेरणा से स्वामी नारायण भजन महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पूज्य समाधा आश्रम, सिंधी सोशल फोरम की ओर से सिंधी समाज के तलाकशुदा, विधवा, विधुर, 35 से 45 अविवाहित युवक युवती का परिचय सम्मेलन का आयोजन रविवार दिनांक 30 जनवरी को सुबह 10 बजे से पूज्य समाधा आश्रम, जरीपटका में किया जा रहा हैं.
इस संबंधित जानकारी चंद्रकुमार टेकचंदानी ( 7447626066 ), मोहन वंजानी ( 7887565147) से प्राप्त की जा सकती हैं. चंद्रकुमार टेकचंदानी के अनुसार आवेदन फार्म भरने की अंतिम तारीख 15 जनवरी हैं. पूज्य समाधा आश्रम के शंकरलाल रंगलानी ( गोंदिया ), दर्शनलाल कुकरेजा, सिंधी सोशल फोरम के पी टी दारा, समाधा आश्रम के सेवाधारी, सिंधी सोशल फोरम के सदस्यगण प्रयास कर रहे हैं.