Loading...

सिंधु युवा फोर्स महा रक्तदान शिविर 9 को


जागरूकता अभियान शुरू

नागपुर। शहर की सामाजिक संस्था सिंधु युवा फोर्स एवं नागपुर महानगर पालिका एवं नागपुर मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन द्वारा महारक्तदान शिविर का आयोजन 9 जनवरी को संत सतरामदास धर्मशाला (समाधी साहिब) जरीपटका में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक किया जा रहा है। शिविर में 1000 से अधिक लोग रक्तदान करेंगे ये लक्ष्य संस्था द्वारा लिया गया है। 

मेडिकल गवर्नमेंट कॉलेज, मेयो अस्पताल, डागा अस्पताल एवं लाईफ लाईन ब्लड रक्त संकलन हेतु शिविर में सम्मिलित होगी। संस्थाध्यक्ष गुड्डू केवलरामानी के नेतृत्व एवं कार्यक्रम संयोजक सोनु चेलानी, सुनील बिखानी, राकेश खुशालानी, तुलसी सचदेव, जीतु लालवानी, प्रकाश लालवानी, इंद्रकुमार खिलवानी, दिनेश केवलरामानी, नितिन ढोलवानी, विनोद जयकल्यानी, अमर कटारिया नितिन गोधानी के संयोजन में शिविर सफलतार्थ नये रक्तदाताओं को जोड़ने के लिए जरीपटका, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, साईबाबा कॉलोनी, हेमु कालानी, कुंगु कॉलोनी, मार्टिन नगर, दयालु सोसायटी, पाटनकर चौक, पावरग्रिड चौक, जुना जरीपटका के रहवासियों क्षेत्रों व प्रतिष्ठानों में दस्तक देकर 1206 नये  रक्तदाताओं को जोड़ने का प्रयास सफल रहा। 

जागरूकता अभियान में ओमप्रकाश बतरा, महेश केवलरामानी, प्रदिप बालानी, एड कमल आहुजा, सुंदर मुलचंदानी, मुकेश चौधरी, पिंकी केवलरामानी, मोहन मुलचंदानी, कुमार खुशालानी,  दिपक वाधवानी, संजय हेमराजानी, प्रकाश केवलरामानी, राजेश साधवानी, जगदीश केवलरामानी, प्रकाश आनंदानी, मयुर क्रिशनानी,  गुल वासवानी, दिलीप मीरानी, धवल विधानी, नंदलाल जयसिंघानी, पियुष हासनानी, नरेश आलवानी, किशोर रुचवानी, टोनी मुलचंदानी, दिपक आडवानी, प्रदिप चावला, नंदलाल वासवानी, रोहित चौधरी, महेश लालवानी, मनोज जानियानी, चेतन उतवानी, सुनील मोटवानी, राजेश भट्ट शामिल थे।

समाचार 45097416254785971
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list