मोहम्मद रफ़ी की 97 वीं जयंती पर किया अभिवादन
https://www.zeromilepress.com/2021/12/97.html
नागपुर। मोहम्मद रफ़ी साहब की 97 वी जयंती के उपलक्ष में 24 दिसंबर को सुबह पद्मश्री मोहम्मद रफ़ी चौक सिविल लाईन नागपुर में मोहम्मद रफ़ी फैन्स कल्चरल ऑर्गनाइजेशन की और से रफ़ी साहब को अभिवादन प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर नगरसेविका प्रगती पाटिल विशेष रूप से उपस्थित रहीं तथा उन्होंने रफ़ी साहब के प्रति अपनी ओर से आदरांजली अर्पित की, सदियों के महागायक को आज तक कोई भुला नहीं पाया आज की नयी पीढ़ी भी उनके गीतों को अलग अलग माध्यम से गाते रहतीं हैं और उन्हें सुनने के बाद उनकी गायीकी के मुरीद बन जाते है और बड़े अदब से उनका नाम लेते हैं।
इस कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मद सलीम ने किया जिसमें महालेखाकार कार्यालय के कई अधिकारी तथा कर्मचारियों के साथ पुलिस विभाग, हाईकोर्ट वकील तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। अ चंद्रशेखर, देवराव वाकोड़ीकर, सुनील ठाकरे, सुलेमान अली, अलीम शेख़, विदुषी वत्स, रमेश अय्यर, सलमा सलीम, सुनील वाघमारे, अर्चना खंडारे, यादव नरांजे, मोहम्मद आज़ाद,सतीश आसरे इन सभी की प्रमुख उपस्थिति के साथ कार्यक्रम आयोजन में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
उपस्थित सभी के लिए मिठाई तथा खाने का भी प्रबंध कर रफ़ी साहब की जयंती पूरे हर्षोउल्हास के साथ मनाई गई।
दोपहर 2 बजे फेसबुक के माध्यम से रफ़ी साहब के सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई जिसे शहर के जानेमाने गायक सुनील वाघमारे तथा डॉ अहिंसा तिरपुडे ने प्रस्तुत किया तथा रफ़ी साहब की जीवनी का सफर मोहम्मद सलीम ने अपने संचालन से प्रस्तुत किया।