Loading...

रजत जयंती समारोह में गीतों की बहार


भास्कर वाघुले एंटरटेनमेंट का कार्यक्रम

नागपुर। भास्कर वाघुले एंटरटेनमेंट के गायकों ने रजत जयंती समारोह में विभिन्न हिंदी गीतों को प्रस्‍तुत कर कार्यक्रम की नई उंचाई पर लेके गएं। दर्शकों ने इस कार्यक्रम की और गायकों की सराहना की।

भास्कर वाघुले एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत रजत जयंती समारोह 'द चांस 25' का आयोजन गुरुवार को रेशमबाग स्थित कविवर्य सुरेश भट सभागृह में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भास्कर वाघुले ने किया था जबकि श्वेता शेलगांवकर ने इस कार्यक्रम का मंच संचालन किया। संयोजक श्रीकांत सप्रे थे। 

नागपुर नगरीके प्रथम नागरिक महापौर श्री दयाशंकर तिवारी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे। न्यूरॉन हॉस्पिटल के संचालक डॉ प्रमोद गिरी के हाथो दीप प्रज्वलित हुआ। हार्ट बिट्स के संजीवनी बूटी और प्रशांत सहारे का विशेष सहयोग मिला।

विजय पांडे नरेंद्र इंगळे, अनिल बोबडे, श्रीकांत पैठणकार, चेतन एलकुंचवार, मृणाल लढ्ढे, नमिता कांबळे, अनुराधा पाटील, प्रज्ञा खापरे, अनिल कुमार, अश्विन भोकरे, सुनिता कांबले जैसे गायकों ने विभिन्न गीतों का प्रदर्शन किया। शो की शुरुआत अनिल बोबडे द्वारा आर डी बर्मन रचित द ट्रेन फिल्म के गुलाबी आंखे जो तेरी दिखी गीत से हुई। इसके बाद प्रज्ञा ने तेरी आंखो के सिवा यह लता मंगेशकर की आवाज में गाये गये गीत का प्रदर्शन किया और दर्शकों की वाहवाही लूटी। 

नरेंद्र ने गीत जान पेहेचान हो कि प्रस्‍तुती दि जबकि विजय ने गीत मोहब्बत जिंदा रहती है का प्रदर्शन किया और दर्शकों की तालियां बटौरी। हुई शाम उनका गीत का प्रदर्शन श्रीकांत ने किया और कार्यक्रम में रंग जमाया। गायकों ने एक या दूसरे शानदार गीतों जैसे बादल यूं गरजते है, ओ मेरी शाहे खुबा, सपना मेरा टूट गया, कितना प्‍यारा वादा, सुन सुन दीदी जैसे शानदार गीतों का प्रदर्शन किया। अनुराधा पाटिल ने गीत पिया तू अब तो आजा के साथ शो का समापन किया। शो के लिए संगीत की रचना महेंद्र ढोले और मंगेश पाटले ने की थी।

कला 2810175180894696620
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list