अखिल भारतीय स्तर पर यात्रियों की स्वास्थ्य जांच अवश्य करें
नागपुर रेलवे स्टेशन पर एक स्वचालित मशीन कर रही स्वास्थ्य जांच
नागपुर (आनंदमनोहर जोशी) तेलंगाना हैदराबाद रेलवे स्टेशन में रेलवे स्टेशन पर तीर्थयात्रियों के लिए टीम लीड कंपनी द्वारा स्थापित की गई अनेक स्वास्थ्य स्वचालित मशीन फलदायी आजकल सिद्ध हो रही है। जब व्यक्ति प्लेटफार्मों पर प्रवेश करता है। सुरक्षा की दृष्टि से कई स्टेशनों पर रेलवे अधिकारियों द्वारा गेट पर टिकट चेकअप होता है। यदि भारत सरकार के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और हवाई अड्डे पर स्वास्थ्य जांच के लिए स्वचालित मशीन लॉन्च और स्थापित की जाती है, तो जिससे हमारे देश के करोडो जरूरतमंद व्यक्ति बहुत ही उचित दरों पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवा सकते हैं। आजकल हमारे नागपुर मुख्य रेलवे स्टेशन में भी प्लेटफार्म नंबर एक पर टीम लीड कंपनी द्वारा स्थापित एक स्वचालित स्वास्थ्य जांच एटीएम मशीन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इस मशीन में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, पल्स रेट, बीएमआर चेकअप, प्रोटीन मास, हाइट, पल्स स्कोर, बोन मिनरल मास, बॉडी मिनरल मास, फैट मास और एसपीओ 2 आदि टेस्ट सिर्फ 60 रुपये में हो सकते हैं। ऐसे सभी परीक्षणों की जांच के लिए टीम लीड कंपनी के एक प्रतिनिधि मशीन से चेकअप करते हैं।विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि नागपुर रेलवे स्टेशन पर यह इकलौती मशीन है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हैदराबाद रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य जांच के लिए कई स्वचालित मशीनें लगी हुई हैं। यदि इस प्रकार की स्वचालित मशीन एटीएम सभी रेलवे स्टेशनों पर चेकअप के लिए स्थापित किया जाता है तो आउट पेशेंट वार्ड अस्पताल की बढ़ रही भीड़ पर काबु किया जा सकता है। आजकल डॉक्टरों की फीस एक सौ पचास रुपये से पांच सौ रुपये तक हो चुकी है।
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर नाक, आंख, गला और सामान्य रोग विशेषज्ञ विभाग और आधुनिक मशीन स्थापित हो जाए तो बीमारी का पता लगाना आसान हो जाएगा। अधिकांश जरूरतमंद व्यक्ति को भी स्वास्थ्य लाभ होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को इसके लिए उचित कदम उठाने चाहिए।