Loading...

राष्ट्रीय गणित दिन के उपलक्ष्य में प्रश्न मंजूषा एवं गणित प्रदर्शनी का सफल आयोजन


नागपुर। निपुण भारत अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों की प्राथमिक साक्षरता व प्रारंभिक संख्या ज्ञान का विकास हो इस हेतु राष्ट्रीय गणित दिन के उपलक्ष्य में दयानंद आर्य कन्या विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय में प्रश्न मंजूषा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महक आडवाणी ने प्रस्तावना रखीं। इसके पश्चात हेमलता सावलानी द्वारा गणितज्ञ रामानुजन का जीवन परिचय देकर किया गया। 

प्रश्न मंजूषा के नियमों से अवगत करा कर स्पर्धा का प्रस्तुतीकरण किया गया।  प्रश्न मंजूषा में विद्यार्थियों के तीन गट आर्यभट्ट, भास्कराचार्य व ब्रह्मगुप्त बनाए गए। जिनसे विविध प्रश्न पूछ कर विद्यार्थियों के गणित संबंधी ज्ञान का विकास करने का प्रयास किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी उत्सुकता बनाए रखी एवं प्रश्नों के बढ़-चढ़कर उत्तर दिए  जिसमें भास्कराचार्य ग्रुप विजयी रहा। प्राचार्या तेजिंदर वेणुगोपाल ने विद्यार्थियों को स्पर्धा उपक्रमों में निरंतर सहभाग लेकर अपने ज्ञानार्जन को बनाए रखने की प्रेरणा दी। 

संस्था सचिव राजेश लालवानी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को स्पर्धाओं में सर्वप्रथम रहने की जागरूकता बनाए रखने का निर्देश दिया। आभार प्रदर्शन कनक बेलानी ने किया। विद्यार्थियों ने अपनी ज्ञान एवं कौशल के आधार पर विविध प्रकार के मॉडल्स, चार्ट्स एवं गणितीय खेलों को प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया। आर्य विद्या सभा के अध्यक्ष अशोक कृपलानी इंचार्ज वेद प्रकाश आर्य एवं समस्त पदाधिकारी गणों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की प्रशंसा की।

समाचार 307052929410444784
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list