Loading...

ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन अभनपुर में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन


नागपुर/रायपुर। ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन अभनपुर में आज 22 दिसम्बर को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के संचालक डॉ. आशुतोष शुक्ला, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रिया तिवारी, विभागाध्यक्ष शत्रुघन भोई के साथ महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक भी उपस्थित थे। 

संस्था के संचालक डॉ. आशुतोष शुक्ला ने राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के शुभारंभ में स्वागत वंदन के बाद प्राचार्या डॉ. रिया तिवारी का उदबोधन हुआ। जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को गणित दिवस के महत्व के बारे में बताया। विभागाध्यक्ष शत्रुघन भोई ने अपने वक्तव्य में श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में डॉ. मुक्ता कौशिक ने विद्यार्थियों को गणित दिवस की शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रीय गणित दिवस के सुअवसर पर विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता का विकास करने के लिए महाविद्यालय में एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता हेतु विद्यार्थियों को चार ग्रुप A,B,C,D में वर्गीकृत किया गया था। जिसमें ग्रुप C ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किया। इस प्रकार उत्साहपूर्वक गणित दिवस मनाया गया। जिसमें सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक श्रीमती वर्षा यादव द्वारा दिया गया।

समाचार 9197626530905846489
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list