दिल है कि मानता नहीं...
https://www.zeromilepress.com/2021/12/blog-post_33.html?m=0
एसवी म्यूजिकल जंक्शन के हिट्स ऑफ 90 को दर्शकों ने सराहा
नागपुर। गुलाबी ठंड में.. 'दिल है कि मानता नहीं' एसवी म्यूजिकल जंक्शन की ओर से हिट्स ऑफ 90 के सुमधुर गीतों का बहारदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसवी म्यूजिक जंक्शन को 1 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में डायरेक्टर वैशाली मदारे ने कार्यक्रम की नींव रखी। नागपुर की गुलाबी ठंड में भी कार्यक्रम 'दिल है कि मानता नहीं' दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया।
हिंदी सिनेमा जगत के 90 के दशक के लोकप्रिय गीतों को कलाकारों ने अपने गीतों से सजा दिया। जिसमें अपूर्व जोशी ने 'वादा रहा सनम', 'बड़ी मुश्किल है', प्रवर सेन ने 'छुपाना भी नहीं आता', 'जादू तेरी नजर', संजय कटारिया ने 'पहला पहला प्यार है', 'मेरे रंग में', अनंत पारधी ने 'ऐ मेरे हमसफ़र', 'सोचेंगे तुम्हें प्यार',
आर्यन डोंगरे ने 'ऊपर खुदा़', राज चौधरी ने 'मैं कोई ऐसा गीत गाऊं', 'रुक जा ओ दिल दीवाने', नेहा प्रसाद ने 'पानी पानी रे', 'आए हो मेरी जिंदगी में', वैशाली मदारे ने 'आपके प्यार में हम' और राज चौधरी के साथ मिलकर कार्यक्रम का शीर्षक गीत 'दिल है कि मानता नहीं', एवं 'दिल तो पागल है' गीतों से समा बांध दिया।
कार्यक्रम का आभार वैशाली मदारे ने माना और गीतों के साथ निवेदन राज चौधरी ने किया। कार्यक्रम की बेहद सुन्दर स्ट्रिमिंग विनोद अग्रवाल ने किया।