Loading...

भव्य फ्री चिकित्सा शिविर का आयोजन


सुप्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टरों का समावेश

नागपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम महिला युवा टीम और नागपुर पुरुषों की टीम द्वारा निर्मल नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वावधान में नागपुर के इतिहास में भव्य निशुल्क शिविर का आयोजन महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन में किया जाएगा। महाराष्ट्र युवा महिला टीम अध्यक्ष रीथ रूपानी ने बताया शिविर 26 जनवरी रविवार को सुबह 10 से दोपहर 2 तक निर्मल नर्सिंग होम, गुरूदेवनगर, पेट्रोल पंप के सामने, मिरे ले आउट में आयोजित होंगा। 

कार्याध्यक्ष डॉ रिचा सुगंध, महासचिव शिल्पा तलरेजा ने बताया कि शिविर में देश के सुप्रसिद्ध डॉक्टर अपनी सेवाएं निशुल्क देंगे।नागपुर में प्रथम बार इस तरह का विविध प्रकार की निशुल्क जांच शिविर प्रथम बार हो रहा है। नागपुर युवा अध्यक्ष नितिन जेसवानी ने बताया कि शिविर में महाराष्ट्र मेडिकल कौंसिल के उपाध्यक्ष डॉ विन्की रुघवानी के सौजन्य से निशुल्क थेलेसिमिया जांच की जाएगी। यह जांच शादी करने वाले बच्चों में करवाना बेहद जरूरी है। 

महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि देश के सुप्रसिद्ध ह्रदय रोग तज्ञ डॉ महेश फुलवानी द्वारा ह्रदय जांच परामर्श  और निशुल्क ईसीजी की जांच की जाएगी, सुप्रसिद्ध मधुमेह तज्ञ डॉ परमानंद लहरवानी द्वारा शुगर बीमारी से जुड़ी जांच और निःशुल्क शुगर टेस्ट की जाएगी। मध्य भारत की सबसे पुरानी और गायनिक तज्ञ सुप्रसिद्ध डॉ माला इंगले सूर्यवंशी और गाइकोनोलॉजिस्ट डॉ पूजा महाजन द्वारा सभी प्रकार के गायनिक समस्याओं की जांच परामर्ष किया जायेगा। जरूरत पडने पर रियायत दर पर सोनोग्राफी की जाएगी। 

नागपुर के प्रसिद्ध फैमिली फिजिशियन डॉ मुकुंद दाभाड़े सामान्य रोगों की जांच करेंगे। जरूरतमंद को निशुल्क दवाई दी जाएगी। नागपुर के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ अभिलाष संगतानी द्वारा हड्डियों से जुड़ी जांच और निशुल्क बोन डेनसिटी जांच की जाएगी, नागपुर के सुप्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट, एंड्रो लोजिस्ट डॉ वेद महाजन द्वारा किडनी यूरिनल संबंधित जांच परामर्श युरोफ्लामेट्री टेस्ट निशुल्क किया जाएगा। देश की सुप्रसिद्ध एंकर, पूर्व मिसेज इंडिया और डेंटिस्ट डॉ रिचा सुगंध और युवा होनहार डेंटल सर्जन डॉ श्रीया सूर्यवंशी दांतो से जुड़ी जांच और परामर्श करेंगे। 

मोटवानी ने बताया शिविर में नागपुर की सभी वीएसएसएस की टीमें जुड़कर सहयोग करेंगी। रीथ रूपानी ने जानकारी दी कि भव्य निशुल्क चिकित्सा शिविर में कोई भी अपना रजिस्ट्रेशन निशुल्क करवा सकता है। 500 रजिस्ट्रेशन के बाद रजिस्ट्रेशन बंद किया जाएगा। नितिन जेसवानी ने जानकारी दी कि रजिस्ट्रेशन हेतु मोबाइल क्रमांक 942210342994228305849823477053 पर 20 जनवरी तक निशुल्क करवाया जा सकता है।

समाचार 5029001826317565146
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list