Loading...

सार्वजनिक स्थानों को फिर से किए जाए सैनेटाइज


अखिल भारतीय स्तर पर स्वच्छता अभियान जरूरी

नागपुर (आनंदमनोहर जोशी)। दुनिया में फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका,ग्रीस, इटली, साइप्रस, चीन आदि देशों में कोरोना, डेल्टा वैरिएंट, ओमाइक्रोन भारत की तुलना में बहुत अधिक फैला। आजकल दुनिया में पिछले दो वर्षों से ज्यादातर अस्पतालों में इतने सारे देशों के अस्पताल खचाखच भरे हुए थे। लेकिन भारत को अन्य देशों की तुलना में कम नुकसान हुआ। 


लेकिन पिछले तीन दिन से हमारे देश में रोजाना हजारों से ज्यादा मरीज संक्रमित मिले। जबकि भारत सरकार साठ वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को बूस्टर डोज की व्यवस्था करने के लिए तैयार है। आईसीएमआर के महानदेशक डॉ. बलराम के अनुसार दस जनवरी 2022 से पहले भारत सरकार फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों और साठ से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के लिए विशेष सावधानियों की व्यवस्था कर रही है। 

सभी 139 करोड़ नागरिकों के सुरक्षित जीवन के लिए सभी जूम मीटिंग ऑनलाइन रखें तो बहुत बहुत सुविधा जनक होगा। हमारे देश में निरक्षर, गांवों में गरीब लोग और पिछड़े नागरिकों को कोरोना, ओमाइक्रोन, डेल्टा वैरिएंट आदि के प्रसार के बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन अधिकांश नागरिक आयुर्वेद, योग और प्राचीन औषधियों, कुछ रोगों के लिए मसालों का प्रयोग करते हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि हमारे वैज्ञानिक ने नई कोरोना वैक्सीन और टैबलेट की खोज की जो सफल हैं। 

वर्ष 2019-20 में हमने अनेक नागरिकों को खो दिया, साथ ही वर्ष 2020-21 में नए डेल्टा वैरिएंट, ओमाइक्रोन वायरल संक्रमण फैला जो सभी नागरिकों के लिए बहुत खतरनाक है। इसलिए परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखें और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें। भारत सरकार भी सार्वजनिक स्थान, स्कूल, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, हवाई अड्डों को व्यवस्थित सेनिटाइज करे। इससे भविष्य में वायरल संक्रमण पूरी तरह से बंद हो जायेगा। 

ज्यादातर लोग सड़कों पर थूक रहे हैं, जिससे भी संक्रमण बढ़ रहा है। हमारे देश में व्यावसायिक गतिविधियों के समय दुकानों के पास शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण अधिकांश लोगों को खुले में शौच करना पड़ता है। यही स्थिति रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट पर भी है।

समाचार 2718110327400213562
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list