Loading...

'बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ' संदेश रथ को मिल रहा उत्तम प्रतिसाद


लालवानी दंपत्ति के उत्कृष्ट उपक्रम की हो रही प्रशंसा

नागपुर। बेटियां ओलंपिक से लेकर आम जीवन में पढ़ लिख कर लगातार अव्वल आते जा रही है। इसी तरह जन जागृति के माध्यम से बेटियों को बचाते हुए तथा पढ़ाते हुए उन्हें हर क्षेत्र में अव्वल लाना हमारा कर्तव्य हैं। 


दीपक एजेन्सीज
के संचालक दीपक लालवानी तथा जयश्री ट्रेडर्स की संचालिका सोनल लालवानी द्वारा निर्माण करवाया गया 'बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ' संदेश रथ' का उद्घाटन पुलिस आयुक्त कार्यालय के प्रांगण में पुलिस आयुक्त अमितेशकुमार के शुभ हस्ते रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया था। 

बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ' के बारे में जागरुकता निर्माण हो इस हेतु यह रथ बाल दिवस के अवसर से अब तक लगातार शहर के विभिन्न परिसरों में घूम रहा है जिसकी सर्वत्र सराहना हो रही है। 

उद्घाटन के अवसर पर पुलिस आयुक्त अमितेशकुमार ने कहा था कि यह रथ सही मार्ग दिखाने में सक्षम होगा। इस अभिनव कार्य द्वारा लोगों में जागरूकता निर्माण हो इस हेतु किये गये प्रयास को दीपक एजेन्सीज के संचालक दीपक लालवानी तथा जयश्री ट्रेडर्स की संचालिका सोनल लालवानी की मुक्तकंठ से प्रशंसा की थी। 

दीपक लालवानी लगातार 20 वर्षों से सड़क सुरक्षा के लिए जन जागृति के कार्य करते आ रहे हैं। जिसमें  'सड़क सुरक्षा संदेश रथ' का शहर भर में अनोखा उपक्रम चलाते रहे हैं।

'जीरो माइल फाउंडेशन' के कार्याध्यक्ष दीपक लालवानी के कार्यो में मूक प्राणियों की सेवा, पर्यावरण की रक्षा, सेव प्लानेट, जल बचाओ अभियान, पतंग उड़ाते समय बरतें सावधानी जैसे जन जागृति के विभिन्न उपक्रम का समावेश हैं।
दीपक लालवानी के उत्कृष्ट कार्यों के चलते इन्हें अनेक पुरस्कारों से नवाजा भी गया है।

समाचार 6927566079987721252
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list