Loading...

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया गया


नागपुर/सावनेर। स्थानीय अरविन्द इंडो पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया गया ऊर्जा बचाओ आने वाले कल के लिए संभावनाएं जगाओं" घोष वाक्य के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य राजेन्द्र मिश्र की प्रमुख उपस्थिति में हिन्दी विभागाध्य श्रीमती निवेदिता कोचे ने सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलायी। 


सभी ने प्रतिज्ञा ली- आज राष्ट्रीय ऊर्जा दिवस के अवसर पर हम अपने दैनिक जीवन में ऊर्जा संरक्षण के लिए कार्य करने की प्रतिज्ञा लेते हैं। चित्रकला स्पर्धा पोस्टर बनाओ, निबंध लिखो एवं भाषण स्पर्धा में विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभायी। विद्यार्थियों ने स्लोगन भी लिखे + जैसे- "इस जग पर उपकार करो, ऊर्जा का संरक्षण हर बार करो।"


भारत ने साल 2001 में ऊर्जा संरक्षण अधिनियम 2021 लागू किया था।  ऊर्जा दक्षता और संरक्षण में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) द्वारा प्रतिवर्ष 14 दिसम्बर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस का आयोजन किया जाता है। ऊर्जा संरक्षण के संदर्भ में एक विद्यार्थी ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण के तहत ऐसा कोई भी व्यवहार शामिल होता है जिसके परिणामस्वरूप ऊर्जा खपत में कमी की जाती है। कमरे से बाहर निकलते समय लाइट, पंखे बंद करना चाहिए। प्रकाश उत्सर्जक डायोड (LED) या कॉम्पैक्ट फ्लोरोसेंट लाइट (CFL) बल्ब का प्रयोग करना चाहिए।

संस्कार 8310052800718428330
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list