भलाई केन्द्र के तत्त्वावधान में चौथी बार रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
थैलीसीमिया सिकलसेल रोगियों को निशुल्क रक्त उपलब्ध
नागपुर। श्री गुरु नानक देव जी के आशिर्वाद से भलाई केन्द्र के तत्त्वावधान में चौथी बार रक्तदान शिविर का सफल आयोजन जरीपटका स्थित सतराम धाम में रविवार 5 दिसंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया, जिसमे 94 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। भलाई केंद्र द्वारा किया गया यह अयोजन का उद्देश्य थैलीसीमिया सिकलसेल रोगियों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराना है।
भलाई केंद्र में युवाओं ने बड चड़कर रक्तदान किया गया और आज कई युवा ऐसे भी थे जिन्होंने अपने जीवन में पहली बार रक्तदान किया। उपरोक्त कार्यक्रम में भलाई केंद्र की पूरी टीम ने जीवन ज्योति ब्लड बैंक के सहयोग से भरपूर प्रयास करके यह मानवता के लिए नेक कार्य किया। इसके अलावा भलाई केंद्र द्वारा ऑक्सीजन सेवा व अनाज सेवा का कार्य भी निशुल्क किया जाता है।
भलाई केंद्र ने सभी रक्तदाताओं का साभार प्रकट किया। कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर नाग विदर्भ सेंट्रल सिंधी पंचायत के सुरेश जज्ञासी, कलगीधर सत्संग मंडल के श्री पूरनलाल ममतानी, डॉ गुरमुख ममतानी, हेमू कालोनी सिंधी पंचायत, आहूजा नगर सिंधी पंचायत व अन्य नागरिकों ने स्वयं आकर सदीक्षा भेट दी और भलाई केन्द्र द्वारा किए गए कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।