ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में प्लेसमेंट कैंप
https://www.zeromilepress.com/2021/12/blog-post_59.html
नागपुर/रायपुर। प्लेसमेंट कैंप का आयोजन ग्रेसियस महाविद्यालय में हुआ। और प्लेसमेंट के लिए विश्व भारती इंग्लिश मीडियम स्कूल आया। जिसमें अधिक संख्या में विद्यार्थी उपस्थित हुए ।
ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्य डॉ. रिया तिवारी ने बताया कि विद्यार्थियों के सफल एवं उज्जवल भविष्य के लिए यह आयोजन किया गया है। ताकि जो विद्यार्थी ग्रेसियस कॉलेज से बीएड, एम.एड.पढकर निकलते है उनको रोजगार प्राप्त हो सके। इनके साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की।
विश्व भारती इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राचार्य डॉ नीति सिंग ने कहा की वर्तमान में शिक्षा को देखते हुए प्लेसमेंट कैंप लाभदायक है ताकि पढ़े लिखे लोगों को रोजगार दिया जा सके।
ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर डॉ आशुतोष शुक्ला, को-डायरेक्टर भारती शुक्ला ने साक्षात्कार में आए हुए सभी कैंडिडेट को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम प्रभारी डॉ.मुक्ता कौशिक, सहा.प्राध्या. एवं मि.शत्रुघ्न भोई विभागाध्यक्ष के साथ महाविद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।