फैशन डिजाइनर शेख मुख्तार को किया सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2021/12/blog-post_72.html
नागपुर/चंद्रपुर। विदर्भ तथा महाराष्ट्र के जाने-माने फैशन डिजाइनर द्वारा तैयार किए गए परिधानों को आयोजकों ने सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
सेम क्लब सूत्र द्वारा आयोजित विदर्भ लेवल के डांस कंपटीशन तथा मिस्टर एंड मिस आईकॉन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके आयोजक सूरज नागतुरे थे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक तथा कोरियोग्राफर पंकज मलिक एवं शैलेश खोबरागडे थे।
जूरी मेंबर अभिषेक जायसवाल सेलिब्रिटी फैशन रनवे डायरेक्टर नीलम कापुरिया, मोनिका गणवीर, प्रियंका बोंडनासे रोहित, मिसेस श्रद्धा बोरकर और परसोना इंडिया विनर विधि महेश्वरी, शेख इकराम, फीमेल फैशन डिजाइनर पल्लवी अकारे, योगिता, अंशु खेयानी, मेकअप आर्टिस्ट ब्यूटी पैराडाइज : सिमरन सैयद, शुबि मेकओवर आयशा मेकओवर, एंकर परेश और
पूरे विदर्भ में अपने हुनर, टैलेंट और काबिलियत से पूरे विदर्भ में जानेमाने फैशन डिजाइनर शेख मुख्तार ने चंद्रपुर सिटी के प्रियदर्शनी हॉल में जाकर अपने फैशन एवं यंग युवाओं को मद्देनजर रखते हुए नए कंसेप्ट एवं नए फैशन को इस मंच के द्वारा युवा मॉडलस को उनके पर्सनालिटी के अनुरूप में उन्हें ढाल कर शेख मुख्तार द्वारा तैयार किए गए नए डिजाइन किए वस्त्र पहनकर उनमें कॉन्फिडेंस और सुंदरता निखरती हुई मंच पर दिखाई।
युवाओं ने इतने बड़े मंच पर जलवे बिखेरे, दर्शकों ने भी मेरे परिधान को तथा फैशन डिजाइनर शेख मुख्तार के कार्य को तालियों की गूंज से सराहा और इन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया।