ओबीसी आरक्षण पर जल्द सकारात्मक निर्णय ले : किशोर कन्हेरे
https://www.zeromilepress.com/2021/12/blog-post_74.html?m=0
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र
नागपुर। ओबीसी अर्थात अन्य पिछड़ा वर्ग के राजनीतिक आरक्षण को लेकर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का निवेदन शिवसेना प्रवक्ता किशोर कन्हेरे ने किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है। कन्हेरे के अनुसार उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद ओबीसी समाज में निराशा है। उस निराशा को दूर करने के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रयास किया जाना चाहिए।
राज्य में 106 नगरपंचायत में से 1802 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। उनमें से 413 सीटों के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। यह ओबीसी पर अन्याय है। महानगर पालिका, जिला परिषद, पंचायत समिति, नगर पंचायत के ओबीसी प्रवर्ग के चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। ओबीसी के मामले में इंपेरिकल डेटा को लेकर केंद्र सरकार टालमटोल करती रही है। राज्य सरकार ने लगातार फालोअप किया, राज्य मागासवर्गीय आयोग का गठन भी किया। विविध स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ओबीसी को न्याय देने के लिए प्रयास करें। ओबीसी को शिक्षा व रोजगार के अधिकार से वंचित न होने दें।