Loading...

नागपुर के रेलवे स्टेशन पर रेलवे बोगी रेस्टोरेंट बनेगा आकर्षण का केंद्र



नागपुर। भारत के अनेक स्थानों की सुप्रसिद्ध मिठाइयां, फ्रूट देश-विदेश में भी प्रसिद्ध हासिल करने जा रहे हैं। कुछ महत्वपूर्ण हैं भुसावल के केले, नागपुर का संतरा, ग्वालियर की गजक, इंदोर की फ़ेनी, रत्नागिरी के आम, रतलामी सेव, आगरा के पेठे, शिमला और कश्मीर की सेब, पुणे का लोंचा, अचार, बीकानेर की नमकीन, नागपुर की संतरा बर्फी, संतरा कदम, हैदराबाद बैगनफली आम, हापुस, रत्नागिरी, दशहरी आम आदि के स्वाद देश विदेश में भी प्रसिद्ध होने जा रहे। 


महाराष्ट्र के नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर कुछ फल जैसे केला, संतरा, सेब और मिठाई जैसे संतरा बर्फी आजकल लोगो की पसंद है। विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि गणेश मंदिर टेकडी सीताबर्डी के पास पश्चिमी गेट पर एक फेमस कंपनी के जायकेदार व्यंजन का रेलवे बोगी के भीतर मीठा नमकीन रेस्टोरेंट का निर्माण किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार:नए साल जनवरी 2022 के तीसरे सप्ताह तक यह रेस्तरां बोगी तैयार हो जाएगी। 


जीरोमाइल स्टोन, ऑरेंज सिटी, टाइगर कैपिटल के लिए मशहूर नागपुर शहर दिनोदिन प्रसिद्ध हो रहा है।नागपुर पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण से मध्य स्थान पर स्थित है। अब जाने-माने लोकप्रिय स्वाद के लिए प्रसिद्ध होने जा रहा हैं। हमारे देश में टाटा, बाटा, अदानी, अंबानी, बांगड़, बिरला,हल्दीराम, बीकानेर, बीकाजी, बालाजी, पारले जी आदि कुछ ब्रांड नाम हैं। कुछ स्टील के लिए प्रसिद्ध, कुछ जूते के लिए, कुछ मिठाई, बिस्किट आदि के लिए लेकिन नागपुर हमेशा संतरे, ज़ीरोमाइल और टाइगर कैपिटल के लिए प्रसिद्ध हासिल कर चुका है। 

इसके अलावा भविष्य में नागपुर दुनिया के शीर्ष उत्पादों के लिए प्रसिद्ध होगा। क्योंकि ज्यादातर कंपनी भविष्य में अपना खुद का उद्योग, शोरूम शुरू करने जा रही है।हमारे शहर में तीन महत्वपूर्ण संपर्क हैं जो सड़क परिवहन, एयरलाइंस, रेलवे नेटवर्क हैं।इस वजह से अधिकांश कंपनियां अपने कार्यालयों का विकास और विस्तार नागपुर मे करने जा रही हैं।
समाचार 2997507885768751933
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list