Loading...

भव्यता के साथ आयोजित हुआ सिंधी प्रीमियर लीग


नागपुर। पूज्य सिंधी जनरल पंचायत और विश्व सिंधी सेवा संगम वर्धा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को वर्धा के डिस्ट्रिक्ट स्टेडियम में भव्यता के साथ सिंधी प्रीमियम लीग का शुभारंभ हुआ। आयोजक मुकेश हिंदुजा ने बताया कि झूलेलाल भगवान को पुष्प अर्पित कर दिप प्रज्वलन वर्धा के लोकप्रिय विधायक  पंकज भोयर, अनेको संगठनों से जुड़े वरिष्ठ समाज सेवी और पूरे विश्व के सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले संघठन विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी, वर्धा के नगराध्यक्ष अतुल तराले, हिंगणघाट के नगराध्यक्ष प्रेम भाई बसंतानी, वर्धा शहर पुलिस सुप्रिडेंट प्रशांत होलकर और पंचायत के अध्यक्ष सुरेश पंजवानी रवि कोटमकर ने हर्षोल्लास के साथ दिप को प्रकाशमय कर सिंधी प्रीमियम लीग की शुरुआत की। 


मुकेश हिंदुजा और गणेश देवानी ने बताया कि लीग में 8 टीम का समावेश है। आयोजन का यह 7 वां वर्ष है हमेशा की तरह आयोजन युवाओं बच्चों समाज के वरिष्ठों के लिए भी प्रोग्राम आयोजित किया गया है इस आयोजन के लिए समाज के युवाओं ने अथक परिश्रम किया है। दीप प्रज्वलन के बाद अतिथियों का स्वागत शाल श्रीफ़ल स्मृति चिन्ह और बुके देकर सम्मान सुरेश पंजवानी, महेश भाटिया, रमन लालवानी गुलशन आहूजा, राकेश मंशानी, भगवानदास आहूजा, गणेश देवानी, मयूर अडवानी, प्रतीप जगयासी, गिरधारी आहूजा ने किया। 


विश्व सिंधी सेवा सेवा संगम महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट मीरा भमभवानी, युवा महिला टीम महाराष्ट्र अध्यक्ष रीथ रूपानी, महाराष्ट्र महिला टीम कार्याध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचन्दानी, महासचिव सुनीता जेसवानी, कार्यकारी सचिव साक्षी थारवानी, सचिव विद्या बाखरू भी सम्मिलित हुई। स्वागत समारोह के बाद अतिशबाजी, संस्कृति से ओत प्रोत नृत्य गाने नई उमंग और उत्साह से आयोजन की शुरुवात हुई। वर्धा के विधायक पंकज भोयर ने आयोजन की सराहना कर पूरी टीम को बधाई दी। हिंगणघाट के नगराध्यक्ष प्रेम बसंतानी ने आयोजन को ऐतिहासिक बताया। 

वीएसएसएस महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने मुकेश हिंदुजा की पूरी टीम द्वारा सिंधी समाज का इतना शानदार आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा आज के युवाओं के हाथ मे देश का भविष्य है। सिंधी समाज मे परिवर्तन लाने और उत्थान के लिए युवाओं का विशेष योगदान जरूरी है।और आज वर्धा के समाज के युवाओं ने ऐसे ऐतिहासिक आयोजन कर बेहद प्रभावित किया है इन सभी का अभिनंदन कर में वीएसएसएस महाराष्ट्र की तरफ से वर्धा टीम को अवार्ड देकर सम्मानित करने की घोषणा करता हु। 

डॉ भाग्यश्री खेमचन्दानी ने आयोजको से आग्रह किया कि अगले वर्ष पुरुषों के साथ साथ सिंधी समाज की महिलाओं बेटी बच्चीयों की भी टीम बनाये महिलाएं पुरुषों के समांतर है। युवा कलाकार कमल फुल वाधवा ने बेहतरीन डांस कर सभी को प्रभावित किया। उसके बाद सभी टीम ने राष्ट्रगान किया ।और एक आकर्षक केक कांट कर सभी ने मुंह मीठा कर ऐतिहासिक आयोजन की विधिवत शुरुआत की ।अतिथियों ने पहिले मैच की शुरुवात टॉस कर की । महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने सर्वप्रथम बेटिंग और वर्धा के नगराध्यक्ष अतुल तराले ने बोलिंग कर सिंधी प्रीमियम लीग की शुरुवात की।

आयोजन को सफल बनाने में समाज के युवाओं ने काफी मेहनत की विशेष तौर पर योगेश पंजवानी, रवि बलवानी, आकाश दुबानी, रवि भाटिया, मोहित भाटिया, रवि दानानी, मयूर अडवाणी, विशाल अडवाणी, एडवोकेट कमल कृपलानी, जीतू भाटिया, हितेश मेघानी, वरुण चैनानी, समीर खूबचंदानी, संदीप आहूजा, संदीप विधवानी, पवन विधवानी, हर्षद मंशानी, पवन कुकरेजा, लालू कृपलानी, रमन कुंगवानी, मनीष अंदानी, कपिल पंजवानी, रतीश रुपवानी और बाकी पूरी टीम ने की है उनका योगदान अतुलनीय है।
समाचार 6420500563341921836
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list